LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : बगहा में गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबा युवक, खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ की टीम, परिजनों ने अनहोनी की जताई आशंका

Bihar News : बगहा में गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबा युवक,

BETTIAH : बगहा के पटखौली ओपी थाना क्षेत्र के पटखौली वार्ड नंबर 3 निवासी 18 वर्षीय सतीश कुमार गंडक नदी में नहाने के दौरान डूब गया। सतीश, प्रदुम्न राम का बेटा था। 

मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जो नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है। 

ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुटी हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट