LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Valmiki Tiger Reserve: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटका बाघ खेत में मृत मिला, करंट लगने से मौत की आशंका

Valmiki Tiger Reserve: पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटक कर निकला बाघ मानपुर थाना क्षेत्र में मृत मिला। करंट लगने से मौत की आशंका, वन विभाग जांच में जुटा।

Valmiki Tiger Reserve
भटके बाघ की मौत से मचा हड़कंप!- फोटो : news4nation

Valmiki Tiger Reserve: प• चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वनप्रक्षेत्र के जंगलों से भटक कर निकला एक बाघ मानपुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव के पास गेहूं के खेत में मृत मिला। बाघ की मौत की खबर से वन विभाग में सन्नाटा पसरा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बाघ की मौत बिजली के करंट लगने से हुई है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

बताया जा रहा है कि गेहूं के फसल को बचाने के लिए किसान ने बिजली के तार का प्रयोग किया था, जिसके संपर्क में आने से बाघ को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बाघ के शव को मंगुराहा वनप्रक्षेत्र कार्यालय ले गई, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Diarch GO

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार