LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Snake Rescue: फुलवरिया गांव के घर में निकला रसेल वाइपर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Snake Rescue: पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में घर के अंदर से रसेल वाइपर निकला है। इस बीच वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।

 Snake Rescue
जहरीला सांप निकलने से हड़कंप!- फोटो : news4nation

Snake Rescue: प• चंपारण जिले के लौरिया थाना अंतर्गत कटैया पंचायत के फुलवरिया गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीण अभिषेक सिंह के घर में दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल रसेल वाइपर दिखाई दिया। सांप को देखते ही घर के सदस्यों में दहशत फैल गई और फुफकार की तेज आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकल आए। देखते ही देखते गांव में यह खबर फैल गई, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। 

सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। रेंजर विजय कुमार के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम गठित की गई, जिसमें फॉरेस्टर जलेश्वर महतो, वन कर्मी कयामुद्दीन सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। टीम ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित तरीके से रसेल वाइपर को पकड़ लिया।रेस्क्यू के बाद सांप को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे मामलों में घबराएं नहीं और तुरंत विभाग को सूचना दें।

Diarch GO

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार