LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

West Champaran Health Department: प. चंपारण के 22 होंठ-तालु कटे बच्चों की डंकन हॉस्पिटल रक्सौल में होगी नि:शुल्क सर्जरी, 16 से 21 नवंबर तक लगेगा कैंप

West Champaran Health Department: पश्चिम चंपारण के 22 होंठ और तालु कटे बच्चों को डंकन हॉस्पिटल रक्सौल में नि:शुल्क सर्जरी के लिए भेजा गया। 16–21 नवंबर तक चलने वाले इस कैंप में भोजन और आवास की भी व्यवस्था है।

West Champaran Health Department: प. चंपारण के 22 होंठ-तालु
बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल- फोटो : news4nation

West Champaran Health Department: प• चम्पारण जिलों के विभिन्न प्रखंडों के 22 होंठ तालु कटे बच्चों की डंकन हॉस्पिटल रक्सौल में नि:शुल्क सर्जरी होगी। वहीं 16 से 21 नवंबर तक कैंप का होगा आयोजन स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के सहयोग से किया गया है। बेतिया सिविल सर्जन डॉ0 विजय कुमार ने बताया कि मार्च 2025 में भी कैंप के माध्यम से 16 बच्चों का नि:शुल्क सर्जरी कराया गया था जो सफल रहा। उन्होंने बताया की डंकन अस्पताल में शल्य चिकित्सा के साथ ही अभिभावकों के लिए भोजन व रहने की भी मिलेगी सुविधा। 

सीएस ने कहा कि पश्चिम चंपारण जिला से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य अंतर्गत कार्यरत टीम की तरफ से चिन्हित 22 क्लेफ्ट लिप औऱ पैलेट  फटे होंठ और तालु बच्चों  क़ो एम्बुलेंस के साथ सुबह डंकन अस्पताल, रक्सौल, पूर्वी चम्पारण भेजा गया है। वहीं आरबी एसके डीसी डॉ रंजन कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा की

नरकटियागंज -4 लौरिया -4

भीताहा -2, गौनाहा -2

जोगापट्टी-2 बगहा-2

मझौलिया -2 रामनगर -1

नौतन -1 मैनाटांड़ -1

बैरिया -1 

कुल 22 बच्चों को भेजा गया है आगे भी कोई बच्चा अगर छुट गया हो तो आकर जिला स्वास्थ्य समिति मिल सकते है। उक्त मौके पर जिला लेखा प्रबंधक, डी.इ.आई.सी, प्रबंधक-सह-समन्वयक, आरबीएसके टीम फार्मासिस्ट, बच्चों के  के अभिभावक और अस्पताल संस्थान के लोग उपस्थित थे।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार