LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

West Champaran Don flood: प. चंपारण के दोन क्षेत्र में पहाड़ी नदी की बाढ़, ट्रैक्टर बहा, चालक ने कूदकर बचाई जान

West Champaran Don flood: प. चंपारण के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत दोन क्षेत्र में हरहा नदी की बाढ़ से अफरा-तफरी मच गई। नल जल योजना का ट्रैक्टर नदी में बह गया, लेकिन चालक ने कूदकर जान बचाई।

West Champaran Don flood
प. चंपारण के दोन क्षेत्र में पहाड़ी नदी की बाढ़- फोटो : news4nation

West Champaran Don flood: बिहार के प• चंपारण के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत दोन में अचानक आई पहाड़ी नदी की बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. यहां हरहा नदी पार करते वक्त एक ट्रैक्टर बाढ़ की तेज धारा में बह गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि समय रहते चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई । 

बता दें कि  रामनगर प्रखंड अंतर्गत जंगलवर्ती और अतिपिछड़ा दोन क्षेत्र में अचानक हरहा ,झिकरी और भपसा जैसी पहाड़ी नदियों में उफान आ गया. उसी दौरान नदी पार करते वक्त  एक  ट्रैक्टर ट्राली नल जल योजना के समाग्री पहुंचा कर वापस आ रहा था तेज धार में बह गए. ट्रैक्टर चालक ने समय रहते छलांग लगा दी और किसी तरह किनारे पहुंचकर अपनी जान बचा ली । भारत नेपाल सीमा के जंगलवर्ती अतिपिछड़े दोन क्षेत्रों गुरुवार की रात से बारिश हो रही है जिसके कारण पहाड़ी नदियों में अचानक उफान आ गया ।

Diarch GO

तराई क्षेत्र में हो रही बारिश

शुक्रवार को भी तराई क्षेत्र में हो रही बारिश दोन में रहने वालों पर भारी पड़ रहा है । रामनगर प्रखंड के अन्तर्गत बनकाटवा कर्महिया पंचायत नौरंगिया गोबरहिया पंचायत के अन्तर्गत 26गांव है । रामनगर और हरनाटांड़ मार्केटिंग के लिए और अन्य आवश्यकता के लिए आना जाना बंद हो गया है जब तक हरहा मशान ,भपसा नदी पानी कम हो न जाए।

प•चम्पारण बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट