LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

West Champaran: पथरी गांव में नदी पार करने के दौरान बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

West Champaran: पश्चिम चम्पारण के पथरी गाँव में नदी पार करते समय छात्रा तेज बहाव में बहते-बहते बची। ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

West Champaran
नदी पार करने के दौरान बड़ा हादसा- फोटो : NEWS4NATION

West Champaran: प•चम्पारण के गोभर्धना थाना क्षेत्र से हैं जहा एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, पूरी घटना थाना क्षेत्र के पथरी गांव की बताई जा रही हैं। जहां लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने सुखवडा नदी के जल स्तर में लगातार बृद्धि हो रही हैं। बताया जा रहा हैं की की इस नदी का बहाव बहुत ही तेज होता हैं!आज सुबह बखरी बाजार के कोचिंग से कुछ छात्र व छात्राये पढ़ कर साइकिल से वापस  नदी पार कर  अपने घर आ रही थी,  तभी अचानक से नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बच्ची पानी मे  बहने लगी।  बाकि बच्चों ने हल्ला किया तो ग्रामीणों ने पहुंच कर बच्ची की जान बचा तो लिया लेकिन तेज बहाव में बच्ची का साइकिल बह गया।

पीड़ित बच्ची सत्या कुमारी ने बताया की बरसात के दिनो मे हम लोगो का पठन पाठन पूरी तरह से बाधित हो जाता हैं । इधर घटना की बात सुन कर ग्रामीण एक जुट होकर बिरोध प्रदर्सन किये और रोड नहीं तो वोट नहीं देने की बात कर रहे हैं । ग्रामीण सोभन  यादव ने बताया की अधिकारी आते हैं जाते हैं, नेता भी आते हैं हमारी बाते सुनते हैं लेकिन अभी तक कोई भी इस का निदान नहीं कर पाया हैं!अगर इस पर पूल बना जाता तो ऐसी घटनाये नहीं होती और ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगो को अगर मुख्यलय, या प्रखंड जाना होता हैं दुगुना दुरी तय करना पड़ता हैं । अगर इस पर पूल बन जाता हैं तो हम लोगो को काफ़ी राहत होगा । इससे लगभग  सेवरही पथरी,सिंघाई, डामरापुर, औरहिया, चम्पापुर, सैमराहनी, शेरवा, बनकटवा, पिपरा, बेला ताढ़ी,  गोबरउरा, नौरंगिया, समेत दर्जनों गाँव के लोग आते हैं जाते हैं जिससे पूल नहीं होने के कारण सभी प्रभावित हैं ।

प•चम्पारण बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट