LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

suicide case: पश्चिम चम्पारण चिमनी पर काम करने वाली महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

suicide case: पश्चिम चम्पारण के चौतरवा थाना क्षेत्र में रॉयल चिमनी पर कार्यरत 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जांच जारी।

suicide case
महिला के सुसाइड से हड़कंप!- फोटो : news4nation

suicide case: प•चम्पारण के चौतरवा थाना क्षेत्र मे एक चिमनी पर कार्यरत 25 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतक महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है । चौतरवा थाना के कोल्हुआ गांव स्थित रॉयल चिमनी पर काम करने वाली 25 वर्षीय महिला पार्वती देवी ने चिमनी स्थित सर्वेंट क्वार्टर में गुरुवार (18 दिसंबर 2025) को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची चौतरवा पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। 

चौतरवा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने ऑफ द कैमरा बताया की मृतका उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिला के प्रताप डाडी निवासी अंकित कुमार की 25 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी है। पहली नजर में मामला फांसी लगा आत्महत्या कर लेने का लगता है। विशेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है। मृतका के पति अंकित ने बताया की सुबह में वह खाना बनाकर खिलाई और हम चिमनी पर काम करने गये थे। यह क्वार्टर में अकेली थी। दूध देने आये व्यक्ति ने देखा की वह फांसी लगा क्वार्टर में लटक गई है। वह किन कारणों से फांसी लगा आत्महत्या की है पता नहीं। अभी शादी हुए दो वर्ष हुए हैं। एक डेढ़ साल का बच्चा भी है।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार