LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Road Accident: बगहा में घने कोहरे के कारण स्कूल बस और स्कॉर्पियो की टक्कर, छात्र समेत 4 घायल

Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण के बगहा में घने कोहरे के कारण स्कूल बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर। हादसे में एक छात्र समेत चार घायल। पढ़ें पूरी खबर।

 Bihar Road Accident:
स्कूल बस और स्कॉर्पियो की टक्कर- फोटो : news4nation

Bihar Road Accident: प• चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र मे आज शुक्रवार (26 दिसंबर 2025) की सुबह घने कोहरे के कारण स्कूल बस और स्कार्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा बैकुंठवा स्थान के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि तेलपुर देवराज गांव से बच्चों को लेकर आ रही राजहंस पब्लिक स्कूल की बस सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

हादसे के समय बस में एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। इस दुर्घटना में एक स्कूली छात्र आतिफ अली सहित स्कार्पियो सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को रामनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां मौजूद डॉक्टर राजेश ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। वहीं स्कार्पियो सवार घायलों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

तेज रफ्तार में ओवरटेक 

घायल कौशल अली ने आरोप लगाया कि घने कोहरे के बावजूद बस चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने ठंड व कोहरे को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग सरकार से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार