LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bagaha accident: बगहा में झूला झूलते समय 12 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल, गले में फंसी रस्सी से हालत नाजुक

Bagaha accident: पश्चिम चंपारण के बगहा में झूला झूलते वक्त 12 वर्षीय बच्ची के गले में रस्सी फंसने से गंभीर हादसा हो गया। बच्ची को बेतिया GMCH रेफर किया गया है।

 Bagaha accident
झूला झूलते समय बड़ा हादसा!- फोटो : news4nation

Bagaha accident: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 स्थित बुधवारी टोला में झूला झूलते समय 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब झूले की रस्सी अचानक बच्ची के गले में फंस गई और उसका गला बुरी तरह कट गया।

झूला बना हादसे की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवारी टोला निवासी कल्लू बासफोर की 12 वर्षीय बेटी रस्सी के सहारे बने झूले पर खेल रही थी। झूला झूलने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और रस्सी उसके गले में उलझ गई। कुछ ही पलों में बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए।

मौके पर मचा हड़कंप, लोगों ने बचाई जान

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को झूले से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बच्ची को बिना देर किए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।

हालत बिगड़ने पर बेतिया रेफर

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में मौजूद डॉक्टर बी.एन. सिंह ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। डॉक्टरों ने हालात की नाजुकता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH), बेतिया रेफर कर दिया।

NSIT
Nsmch

बच्ची की पहचान, हालत नाजुक

डॉ. बी.एन. सिंह ने बताया कि घायल बच्ची की पहचान माधुरी कुमारी के रूप में हुई है। फिलहाल उसका इलाज बेतिया GMCH में जारी है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार