LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बेतिया में सड़क निर्माण में अनियमितता का वार्ड पार्षद ने लगाया आरोप, नगर आयुक्त से की कार्रवाई की मांग

Bihar News : बेतिया में सड़क निर्माण में अनियमितता का वार्ड प

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के बेतिया नगर निगम के वार्ड संख्या 14 मे हो रहे विभागीय सड़क निर्माण मे हो रहे काम में भारी अनियमितता देखने को मिला है। बेतिया नगर भवन के बीचोबीच इंडोर स्टेडियम तक कराया गया सड़क निर्माण जो रात के अंधेरे मे कल हुआ और आज उजडने लगा l सड़क निर्माण में भारी पैमाने पर अनियमितता उजागर हुई हैl 

लोगों ने इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से कियाl पार्षद प्रतिनिधि रिंकी गुप्ता ने निगम के वरीय पदाधिकारी से उक्त कराये जा रहे कार्यों के बारे मे बताया की जाँच की जायेगी l रिंकी गुप्ता ने बताया कि मेरे वार्ड में विभागीय कार्य करवाया जा रहा है और मुझे ही जानकारी नहीं हैl मुझे लोगों के द्वारा जानकारी मिला और मैंने जाकर देखा तो कहा यह कार्य घटिया ही नहीं महाघटिया भी कहा जाय तो कम होगाl 

उन्होंने नगर निगम के नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी से हाथ जोकर विनती किया है की जांच कर कार्रवाई करें और विभागीय काम  बन्द कराये l बता दे की नगर निगम के जेई सुजय सुमन के द्वारा यह काम विभाग के नाम पर कराया जा रहा हैl जिसमें मेयर के आदमियों को काम दिया गया हैl इतना घटिया काम होने की सूचना अभी तक तमाम लोगों को हो गई l लेकिन मेयर को भनक तक नहीं लगी l जबकि 15 गज की दूरी पर उनका घर हैl घटिया काम को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हैl 

वही जेई सुमन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि माल गर्म थाl आते-आते ठंडा हो गयाl जिसके चलते सड़क पर लगाया गया छरी अलकतरा नहीं पकड़ पायाl उसको उखाड़ दिया गया है नए सिरे से बनाया जाएगाl

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट