LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बिहार का कश्मीर' बना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व: गोबर्धना जंगल में बाघ, तेंदुआ और भालू का दीदार कर रोमांचित हो रहे पर्यटक

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) इन दिनों देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए एडवेंचर का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है। प्राकृतिक सौंदर्य से लबालब इस क्षेत्र को पर्यटक 'बिहार का कश्मीर' कह रहे हैं।

बिहार का कश्मीर' बना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व: गोबर्धना जंगल मे

Bagaha - वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोबर्धना जंगल में इन दिनों सफारी के दौरान पर्यटकों को वन्यजीवों का करीब से दीदार हो रहा है। सैलानियों को जंगल के भीतर बाघ, तेंदुआ, भालू, मगरमच्छ, मोर, हिरण और जंगली मुर्गे जैसे जीव आसानी से नजर आ रहे हैं। घने सदाबहार जंगलों के बीच वन्यजीवों को देख पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं और इस हसीन पल को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।

एडवेंचर और आस्था का अद्भुत संगम

VTR केवल वन्यजीव प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि आस्था से जुड़े लोगों के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है। जंगल के बीचों-बीच स्थित कई पौराणिक और धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। जिसमें मदनपुर देवी स्थान, नर देवी मंदिर, वन देवी मंदिर और जटाशंकर मंदिर शामिल हैं। वहीं कैलेश्वर महादेव मंदिर, वाल्मीकि आश्रम, लव-कुश घाट और माता जानकी पाताल जैसे ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Diarch GO

गंडक सफारी और हिमालय की वादियों का अहसास

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित होने के कारण यहाँ का नजारा हिमालय की तलहटी जैसा महसूस होता है। नारायणी (गंडक) नदी के पानी में बोट सफारी और घने जंगलों के बीच जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक यहाँ पहुँच रहे हैं। नारायणी नदी भारत और नेपाल के बीच एक मनोरम प्राकृतिक सीमा बनाती है, जो देखने में बेहद सुंदर लगती है।

NSIT
Nsmch

ठहरने की उत्तम व्यवस्था और सस्ता पर्यटन

वाल्मीकिनगर को एक सस्ता और रियायत भरा टूरिज्म स्पॉट माना जा रहा है। यहाँ पर्यटकों के ठहरने के लिए सरकारी और निजी दोनों स्तरों पर बेहतर इंतजाम हैं। यहां बने वाल्मीकि विहार और फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में ठहरने की आधुनिक व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही हिमालय की पहाड़ियों और नदियों के समीप स्थित ये गेस्ट हाउस पर्यटकों को सुकून और शांति का अनुभव कराते हैं।

सैलानियों ने कहा- वास्तव में कश्मीर है VTR

भ्रमण पर आए पर्यटकों का कहना है कि प्राकृतिक सुंदरता के मामले में यह क्षेत्र किसी भी बड़े हिल स्टेशन से कम नहीं है। पर्यटकों के अनुसार, "VTR के वाल्मीकिनगर में जंगल और गंडक सफारी का अनुभव अद्वितीय है, यह वास्तव में बिहार का कश्मीर है।" यही कारण है कि लोग इस जगह को यादगार बनाने के लिए साल में कम से कम एक बार यहाँ जरूर पहुँच रहे हैं।

Report - ashish