LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

पश्चिम चंपारण में युवती के कथित अपहरण विवाद में खूनी संघर्ष, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत मे लिया

पश्चिम चंपारण में युवती के कथित अपहरण  विवाद में खूनी संघर्ष
युवती के कथित अपहरण विवाद में खूनी संघर्ष- फोटो : आशीष

Bettiah : पश्चिम चंपारण जिले के दक्षिण पंचायत के एक गांव में युवती के अपहरण के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब पांच दिन पहले एक गांव से शादी की नीयत से युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया था। इस घटना के ठीक एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवती अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही थी, हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि कोई मीडिया संस्थान नहीं करता है।

युवती के अपहरण के बाद से ही लड़की पक्ष के लोग लगातार लड़का पक्ष पर युवती को वापस लौटने का दबाव बना रहे थे। इसी रंजिश और बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को लड़का पक्ष के लोगों द्वारा तीखी नोकझोंक के बाद मारपीट की गई, जिसमें एक महिला के गंभीर रूप से जख्मी होने की बात सामने आई है। घटना का यह हिंसक वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। लड़की की मां के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने पहले ही संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर लिया था और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी थी। ताजा मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने के साथ-साथ दोनों पक्षों के दावों की गहराई से पड़ताल कर रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है और प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखे हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

आशीष की रिपोर्ट