LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar news - बिजली सप्लाई में मनमानी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मुखिया औऱ उप मुखिया के नेतृत्व जमकर किया प्रदर्शन

Bihar news - बिजली सप्लाइ में मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मियों द्वारा लगातार सप्लाइ में मनमानी बरती जा रही है।

Bihar news - बिजली सप्लाई में मनमानी पर फूटा ग्रामीणों का गु
बिजली सप्लाई नियमित करने की मांग- फोटो : नागेंद्र प्रसाद

Bagaha - खबर बगहा से है, जहां बिजली सप्लाई में मनमानी को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जिसके बाद मुखिया औऱ उप मुखिया के नेतृत्व में उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ पंचायत भवन में नारेबाजी की। उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन सौंप पूर्व की तरह नियमित बिजली सप्लाइ करने की मांगी की।

मामला बगहा 2 प्रखंड के नरवल बोरवल पंचायत से जुड़ा है। यहां के मुखिया ने बताया कि पूर्व में बगहा ग्रीड से बिजली आपूर्ति की जाती थी, लेकिन अब सेमरा ग्रीड से बिजली सप्लाई हो रही है। जिसके कारण अक्सर लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती  है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बिजली सप्लाई में भी विभाग  के कर्मचारी और अधिकारी मनमानी करते हैं। जिसके कारण शहर से मात्र तीन किमी दूर गांव में अक्सर बिजली कट की समस्या बनी रहती है। 

आज एसडीओ ऑफिस पहुंचे ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर 72 घंटे में स्थिति में पूर्व की तरह स्थिति में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो सड़क  पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

report - nagendra prasad