LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar labourer Uttarkashi accident: उत्तरकाशी भूस्खलन में पश्चिम चंपारण के 11 मजदूर लापता, परिजनों में मातम

Bihar labourer Uttarkashi accident: उत्तरकाशी के धराली गांव में 5 अगस्त को हुए भूस्खलन में पश्चिम चंपारण के 11 मजदूर लापता, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल। मलबे में दबे शवों की खोज जारी।

 Bihar labourer Uttarkashi accident
पश्चिम चंपारण के 11 लापता!- फोटो : news4nation

Bihar labourer Uttarkashi accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में 5 अगस्त को हुए भीषण भूस्खलन में पश्चिम चंपारण के 11 मजदूरों लापता है। भारी बारिश से पहाड़ टूटकर गांव पर गिरा, जिससे पूरा इलाका मलबे में दब गया। हादसे में जिले के 11 लोग लापता हुए है । सबसे अधिक नुकसान सरगटीया पंचायत के मगलहिया गांव को हुआ, जहां से 8 मजदूर लापता हुए। 

वहीं, घोघा पंचायत से 3 मजदूर लापता बताए गए हैं। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य — देवराज शर्मा और उनके दो बेटे अनिल व सुशील भी शामिल हैं। हादसे से पहले मजदूरों ने अपने घर फोन कर बताया था कि बारिश के चलते वे कमरे में आराम कर रहे हैं। कुछ ही देर बाद पहाड़ टूटने की खबर आई, और उनके फोन बंद हो गए। प्रशासन ने खोजबीन की, लेकिन मजदूर गहरे मलबे में दबने से लापता है।

Diarch GO

मृतकों की पहचान 

मृतकों की पहचान — ब्रजेश यादव (27), संदीप कुमार (20) संदीप कुमार (20) अनिल कुमार व सुशील कुमार पुत्र देवराज शर्मा समेत अन्य के रूप में हुई है। परिजनों ने अपने मृतक परिजन के प्रतीकात्मक पुतला बना दाह संस्कार कर श्राद्ध की तैयारी शुरू कर दी है।

प•चम्पारण बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट