LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Bridge:गंडक पर बनेगा सेतु, बिहार में यूपी सरकार बनाएगी 761 करोड़ का भव्य पुल, घटों का रास्ता मिनटों में होगा तय

Bihar Bridge: बिहार और उत्तर प्रदेश की सरहद पर विकास की नई इबारत लिखी जाने जा रही है।

UP Govt to Build 761 Cr Gandak Bridge in Bihar Hours Cut to
बिहार में यूपी सरकार बनाएगी 761 करोड़ का भव्य पुल- फोटो : social Media

Bihar Bridge: बिहार और उत्तर प्रदेश की सरहद पर विकास की नई इबारत लिखी जाने जा रही है। बिहार के बगहा पुलिस जिले के नौरंगिया के पास गंडक नदी पर जल्द ही एक भव्य पुल का निर्माण होगा, जिसकी लागत करीब 761 करोड़ रुपये आंकी गई है। खास बात यह है कि इस पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कराया जाएगा। पुल के बनते ही यूपी का खड्डा क्षेत्र सीधे बिहार के बगहा से जुड़ जाएगा और दशकों पुरानी आवागमन की मुश्किलें बीते दिनों की बात बन जाएंगी। यूपी सरकार ने खड्डा–नौरंगिया को जोड़ने वाले गंडक पुल को मंजूरी दे दी है और जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।  यह पुल वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी हल साबित होगा।

दरअसल, इस पुल का सबसे बड़ा फायदा उत्तर प्रदेश के उन पांच गांवों को होगा, जो भौगोलिक रूप से नौरंगिया के बेहद करीब हैं, लेकिन प्रशासनिक तौर पर यूपी में आते हैं। अब तक इन गांवों के लोगों को अपने ही मुख्यालय खड्डा पहुंचने के लिए बिहार के रास्ते नौरंगिया होकर लंबा और जटिल सफर तय करना पड़ता था। इससे आम जनता को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

Diarch GO

पुल बनने के बाद इन गांवों के लोगों को खड्डा तक सीधा, आसान और सुरक्षित रास्ता मिलेगा। इससे न सिर्फ समय और दूरी की बचत होगी, बल्कि प्रशासनिक कामकाज भी रफ्तार पकड़ेगा। अधिकारियों के लिए निगरानी और विकास योजनाओं को अमल में लाना आसान होगा, वहीं सरकारी योजनाओं का फायदा भी तेजी से ज़मीन तक पहुंचेगा।

यह सेतु केवल यूपी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बिहार के लोगों के लिए भी नए अवसरों के दरवाज़े खोलेगा। बगहा और आसपास के इलाकों से खड्डा समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आना-जाना सुगम होगा। इससे व्यापार, रोजगार और सामाजिक रिश्तों को मजबूती मिलेगी।

NSIT
Nsmch

पर्यटन के लिहाज़ से भी यह पुल बेहद अहम साबित होगा। यूपी का सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य और बिहार का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व इस पुल के ज़रिए और करीब आ जाएंगे। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोज़गार मिलेगा और सीमावर्ती क्षेत्र का सामाजिक आर्थिक विकास नई रफ्तार पकड़ेगा। कुल मिलाकर, गंडक पर बनने वाला यह पुल विकास और सियासी दूरदर्शिता का मजबूत पैगाम बनकर उभर रहा है।