LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

महिला से लूटपाट करने वाले निकले गांजा तस्कर, पुलिस ने ₹31,500 और मादक पदार्थ के साथ दो को दबोचा

महिला से लूटपाट करने वाले निकले गांजा तस्कर, पुलिस ने ₹31,50

Bettiah : पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में बीते 8 दिसंबर को महिला से हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। लौरिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर जीरिया गांव के पास हुई इस वारदात में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूट की रकम के साथ-साथ भारी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद किया है।

बाइक नंबर से खुली पोल 

नरकटियागंज के एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने पैदल घर जा रही एक महिला से बैग और चेन छीन लिया था. भागने के क्रम में अपराधियों की बाइक एक स्कूल बस से टकरा गई थी, जिसके बाद वे अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 22 AR 4356) मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे. पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इसी बाइक के नंबर और तकनीकी अनुसंधान के सहारे अपराधियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Goal 2026

लूट के रुपये और 4 किलो गांजा बरामद 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धना निवासी गोल्डू कुमार और कृष्णा कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से लूट के 31,500 रुपये नकद और 4 किलो गांजा बरामद किया है. जांच में पता चला कि गोल्डू कुमार पर पहले से ही शिकारपुर थाने में धारा 307 (जानलेवा हमला) का मामला दर्ज है. पूछताछ में अपराधियों ने कबूला कि भागने की हड़बड़ी में महिला का मंगलसूत्र खेत में गिर गया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

रिपोर्ट - आशीष कुमार