LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : बगहा में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो भाइयों की हुई मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां

Bihar News : बगहा में भीषण सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बगहा में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर
दो भाईयों की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : बगहा पुलिस जिला अंतर्गत नदी थाना क्षेत्र के नैनहा ढाला के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान दौनाहा निवासी 32 वर्षीय ब्यास यादव (पिता शंभू यादव) और 24 वर्षीय श्याम यादव (पिता भिखु यादव) के रूप में हुई है। इस भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों भाई बकुलहर स्थित अपनी बहन के घर आयोजित एक शादी समारोह में 'इमली घोटाई' की रस्म पूरी कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नैनहा ढाला के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को कुचल दिया। सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में दोनों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले गई, जहां डॉक्टर अरुण कुमार यादव ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO

इस हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं। मृतक ब्यास यादव दो भाइयों में बड़े थे और अपने पीछे तीन मासूम पुत्रों को छोड़ गए हैं। वहीं, छोटे भाई श्याम यादव की कहानी और भी हृदयविदारक है; उनकी शादी इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी और उनकी पत्नी वर्तमान में गर्भवती हैं। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी और वृद्ध माता-पिता की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे, जिससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बताया कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और किसी ने सोचा भी नहीं था कि खुशियों का यह सफर इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

नदी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर वाहन की पहचान करने और फरार चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। 

आशीष की रिपोर्ट