LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Tiger attack - किसान को बाघ ने मार डाला, पकड़ने गए वनकर्मी को जंगली जानवर ने किया घायल

Tiger attack - जंगल से भटककर आए बाघ ने एक किसान को अपना शिकार बना लिया। वहीं वनकर्मी को भी मारकर घायल कर दिया।

Tiger attack - किसान को बाघ ने मार डाला, पकड़ने  गए वनकर्मी

Bagaha -खबर बगहा से जुड़ी है, जहां बाघ ने हमला कर एक किसान को मार डाला। किसान का शव बाघ से कुछ दूरी पर मिला। मृतक की पहचान गोवर्धना इलाके के रहने वाले किसान मथुरा महतो के रूप में हुई है।  वहीं सूचना के बाद उसे पकड़ने  पहुंची वन विभाग के  कर्मी पर भी बाघ ने हमला कर दिया। जिसके बाद अब पूरे इलाके में खौफ का माहौल  है। 

बिहार के बगहा जिले में खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने हमला बोल दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। किसान का शव झाड़ियों में छिपे बाघ से कुछ दूरी पर मिला। वहीं सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मी को भी बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद से इलाके में बाघ का टेरर है। इस घटना के बाद से ग्रामीणो में खौफ पसरा है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। 

Diarch GO

आदमखोर हो सकता है

ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की गतिविधि पहले भी देखी गई थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाघ किसान को खींचकर झाड़ियों में ले गया था। बताया जा रहा है कि टाइगर किसान के शरीर का कुछ हिस्सा खा गया है। जिससे उसके आदमखोर होने की आशंका भी बढ़ गई है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है।

लोगों को घर में रहने का निर्देश

बाघ के दोहरे हमले के बाद अब वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और बाघ की ट्रैकिंग के लिए टीम तैनात कर दी गई है। वहीं घायल वनकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाइगर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे लगाए हैं। लोगों को अकेले नहीं निकलने की सलाह दी है। 

NSIT
Nsmch

साथ ही बाघ के दिखने पर तुरंत सूचना देने को कहा है। बताया जा रहा है कि वीटीआर के भटककर बाघ आबादी वाले इलाके में आ गया है।