LATEST NEWS

  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश
  • नवादा में निकली सेवा ज्योति यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश

  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता
  • मंत्री संजय सिंह ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से की मुलाकात, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की

  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति झुलसा 3 मवेशियों की जलकर मौत
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी में 4 घर जलकर राख : लाखों की संपत्ति का नुकसान, 1 व्यक्ति

  • Patna Saguna More Traffic Update
  • Patna Traffic Update: सगुना मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस ब्रीफिंग,DSP ने दिए कड़े निर्देश

  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम पर दीया जला रही
  • प्रशांत किशोर का एनडीए सरकार पर बड़ा हमला : 'जनता बाढ़ से परेशान, सरकार विकसित भारत के नाम

Bihar News: दो किसानों की जान लेने वाले बाघ का सफल रेस्क्यू , दो हफ्तों की मुहिम के बाद वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी

Bihar News: दो किसानों की जान लेने वाले खूंखार बाघ को आखिरकार दो हफ्तों की लगातार ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग के बाद वन विभाग की टीम ने काबू में कर लिया।

Bihar News: दो किसानों की जान लेने वाले बाघ का सफल रेस्क्यू
दो किसानों की जान लेने वाले बाघ का सफल रेस्क्यू- फोटो : reporter

Bihar News: पश्चिम चंपारण से बड़ी खबर सामने आई है। दो किसानों की जान लेने वाले खूंखार बाघ को आखिरकार दो हफ्तों की लगातार ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग के बाद वन विभाग की टीम ने काबू में कर लिया। यह वही 12 वर्षीय नर बाघ है जो वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व  के जंगल से निकलकर पिछले कई दिनों से गांव-गांव भटक रहा था और लोगों में दहशत फैला रहा था।

सूत्रों के मुतालिबा, यह बाघ बेहद चालाक साबित हुआ था और लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। पिछले पंद्रह दिनों में उसने दर्जनों गांवों के आसपास मूवमेंट किया, जिससे ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना रहा। बाघ अब तक दो किसानों की जान ले चुका था, जिसके बाद वन विभाग ने विशेष टीम गठित कर उसे पकड़ने का अभियान शुरू किया था।

Diarch GO

मंगूराहा वन क्षेत्र के सिसई गांव के समीप सोमवार की सुबह वनकर्मियों की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद बाघ को ट्रैंक्विलाइज़ कर सफलतापूर्वक काबू में कर लिया। इसके बाद टीम ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करते हुए उसे पिंजरे में बंद किया और मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, इस बाघ को अब पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि उसे सुरक्षित वातावरण में रखा जा सके।

NSIT
Nsmch

वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के वन संरक्षक-सह-निदेशक डॉ. नेशामणी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू अभियान में स्थानीय वनकर्मी, ट्रैंक्विलाइज़ टीम, ड्रोन यूनिट और ट्रैकिंग डॉग स्क्वाड की संयुक्त भागीदारी रही।

डॉ. नेशामणी ने कहा कि यह बाघ पिछले कुछ समय से मानव बस्तियों की ओर रुख कर रहा था। लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी, इसलिए उसे सुरक्षित रूप से पकड़ना ज़रूरी था।

बाघ के आतंक से पिछले कई हफ्तों से इलाके में दहशत फैली थी। लोग खेतों में जाने से डरते थे और कई गांवों में रात के वक्त निगरानी दल बनाए गए थे। वन विभाग की यह कार्रवाई ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

रिपोर्ट - आशीष कुमार