LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : विजिलेंस की टीम ने घुसखोर महिला दारोगा को किया गिरफ्तार, मुकदमें में लाभ पहुंचाने के लिए 15 हज़ार की मांगी थी रिश्वत

Bihar News : निगरानी विभाग की टीम ने घुसखोर महिला दारोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : विजिलेंस की टीम ने घुसखोर महिला दारोगा को किया
महिला दारोगा गिरफ्तार - फोटो : ASHISH

BETTIAH : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम आये दिन कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद राज्य में घुसखोर अधिकारी और कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के नरकटियागंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शिकारपुर थाने में तैनात महिला दारोगा प्रीति कुमारी और उसके सहयोगी अर्जुन सोनी को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक एक मुकदमे में लाभ पहुंचाने के लिए महिला दरोगा ने 15 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। लेकिन सौदा 12 हज़ार में तय हुआ। आज विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस की टीम ने महिला दारोगा के आवास पर छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Diarch GO

यह कार्रवाई शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया निवासी फिरोज़ कौशर की लिखित शिकायत पर की गई। फिरोज़ कौशर ने विजिलेंस को आरोप लगाया था कि केस में मदद करने के लिए उनसे घूस की मांग की जा रही है। विजिलेंस टीम ने पहले पूरी प्लानिंग की, फिर ट्रैप मनी की व्यवस्था की। 

जैसे ही पैसा हाथ में आया, मौके पर दबिश दी। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर टीम आगे की कार्रवाई के लिये अपने साथ लेती गई।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट