LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : बगहा में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय का छज्जा गिरा, तीन किशोर हुए जख्मी, इलाज के लिए भेजे गए अस्पताल

Bihar News : बगहा में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय का

BAGAHA : बगहा दो प्रखंड के सीधाव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। विद्यालय भवन का छज्जा अचानक गिर जाने से तीन किशोर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब तीनों किशोर विद्यालय परिसर में खेल रहे थे और अचानक छज्जे की चपेट में आ गए।

एक किशोर बेतिया रेफर

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल किशोरों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, एक किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

घायलों की हुई पहचान

घायलों में से दो की पहचान प्रिंस कुमार और हरेराम के रूप में की गई है, जबकि तीसरे घायल किशोर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

जर्जर भवन पर लोगों में आक्रोश

इस घटना से स्थानीय लोगों में विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति को लेकर गहरा आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से विद्यालय भवन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 

NSIT
Nsmch

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट