LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

मां वन देवी दुर्गा मंदिर का होगा कायाकल्प, अब QR कोड से भी दे सकेंगे दान; न्यास समिति की बैठक में कई अहम फैसले

हरदी स्थित प्रसिद्ध मां वन देवी दुर्गा मंदिर के विकास और सुंदरीकरण को लेकर प्रशासन और न्यास समिति ने अपनी कवायद तेज कर दी है। SDM इंद्रवीर कुमार ने निर्देश दिया कि मंदिर में दान प्रक्रिया को सुगम और आधुनिक बनाया जाए।

मां वन देवी दुर्गा मंदिर का होगा कायाकल्प, अब QR कोड से भी द

Supaul - सुपौल सदर प्रखंड के हरदी स्थित प्रसिद्ध मां वन देवी दुर्गा मंदिर के विकास और सुंदरीकरण को लेकर प्रशासन और न्यास समिति ने अपनी कवायद तेज कर दी है। मंदिर के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में न्यास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

डिजिटल दान को बढ़ावा: प्रांगण में लगेंगे QR कोड 

बैठक के दौरान SDM इंद्रवीर कुमार ने निर्देश दिया कि मंदिर में दान प्रक्रिया को सुगम और आधुनिक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण में विभिन्न स्थानों पर मंदिर का बैंक अकाउंट नंबर और QR कोड प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। इससे श्रद्धालुओं को नकद के अलावा ऑनलाइन माध्यम से सीधे खाते में दान करने में आसानी होगी।

पारदर्शिता पर जोर: वीडियोग्राफी के साथ खुलेगी दानपेटी 

समिति ने वित्तीय पारदर्शिता को लेकर कड़े नियम अपनाए हैं। बैठक में बताया गया कि श्रद्धालुओं द्वारा दानपेटी में दी गई राशि और धार्मिक अनुष्ठानों से प्राप्त सहयोग को नियमित रूप से बैंक में जमा कराया जाता है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, समिति के सदस्यों की मौजूदगी में दानपेटी खोलते समय वीडियोग्राफी कराई जाती है, जिसके बाद ही राशि बैंक भेजी जाती है। कोषाध्यक्ष ने बैठक में आय-व्यय का पूरा ब्यौरा भी प्रस्तुत किया।

जनसहयोग से होगा विकास, CCTV से होगी निगरानी 

बैठक में समिति के सदस्यों ने बताया कि कई श्रद्धालु मंदिर निर्माण और विकास कार्यों में सामग्री या आर्थिक सहयोग देने के इच्छुक हैं। इस पर SDM ने कहा कि ऐसे दान को सहर्ष स्वीकार किया जाना चाहिए ताकि मंदिर के विकास में आम भक्तों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए CCTV कैमरे लगाने, नई दानपेटियां बनाने और अन्य आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

NSIT
Nsmch

ये रहे मौजूद बैठक में उपाध्यक्ष हृदय नारायण व दयानंद भारती, सचिव अमन कुमार, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव सहित समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - विनय कुमार मिश्र | सुपौल