LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: एसपी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों ने की कई शिकायतें, अब पुलिस पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज

Bihar News: एसपी ने जनता दरबार लगाया। उनकी दरबार में 9 फरियादी पहुंचे और अपनी शिकायतों को उनके सामने रखा। एसपी ने त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया है। साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई का भी आदेश दिया है।

एसपी
एसपी का जनता दरबार - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार को पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने लौरिया थाना परिसर में जनता दरबार सह क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एसपी ने आम लोगों और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सीधे सुनीं। हालांकि कार्यक्रम के पर्याप्त प्रचार-प्रसार के अभाव में जनता दरबार में मात्र नौ फरियादी ही पहुंचे।

एसपी का जनता दरबार 

जनता दरबार के दौरान पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पत्रकारों से बातचीत में एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को काफी लाभ होगा और थाना स्तर पर ही मामलों का त्वरित निपटारा संभव हो सकेगा। लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Diarch GO

किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

एसपी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं, किशोरियों और कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत हर सप्ताह लगातार दो थानों में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आम लोगों से अपील की कि सूचना मिलने पर अपनी शिकायतों के साथ थानों में पहुंचें, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

फरियादियों की शिकायतें

जनता दरबार में परसा बंगाली कॉलोनी की रहने वाली मोंगली देवी ने आरोप लगाया कि मठिया पडरी के कुछ दबंगों ने जबरन उनकी जमीन पर घर बना लिया है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में एसपी से शिकायत की, जिस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

NSIT
Nsmch

लापरवाह पुलिस कर्मी पर होगी कार्रवाई 

जनता दरबार में रामदेव शाह, विजय शाह (कटैया), मयंक शेखर (सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिजबनिया), सुखनंदन सिंह (जवाहिरपुर), चंद्रिका शर्मा (मरहिया), मंझरिया गांव की एक महिला, शिवजी प्रसाद (मिश्रा टोला) और मुरारी कुशवाहा (बिशनपुरवा) सहित अन्य फरियादी मौजूद रहे। इस अवसर पर लौरिया थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी उपस्थित थे।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट