LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

एसपी ने परखी प्रशिक्षु सिपाहियों की ताकत: परेड और फिजिकल फिटनेस का किया बारीकी से निरीक्षण

तिया पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र में रैतिक परेड और बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों के फिजिकल फिटनेस और परेड प्रदर्शन की समीक्षा कर त्रुटियों में सुधार के निर्देश दिए।

 एसपी ने परखी प्रशिक्षु सिपाहियों की ताकत: परेड और फिजिकल फि

Bettiah - : पश्चिम चंपारण के बेतिया पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र में आयोजित रैतिक परेड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल परेड की सलामी ली, बल्कि बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र (BTC) में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के अनुशासन और शारीरिक दक्षता का भी मूल्यांकन किया।

अनुशासन और पहनावे पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों के पहनावे और टर्नआउट की बारीकी से जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल की छवि उसके अनुशासन और शारीरिक फिटनेस (Physical Fitness) से झलकती है। एसपी ने जवानों के परेड कौशल को देखा और उनके पेशेवर आचरण को लेकर संतोष जताया। 

त्रुटियों के सुधार के लिए दिए टिप्स

प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा किए गए पी.टी. (PT) और परेड प्रदर्शन का अवलोकन करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कुछ तकनीकी त्रुटियों को रेखांकित किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए इन कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। 

बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का भौतिक निरीक्षण

परेड के अलावा, पुलिस अधीक्षक ने बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का भी भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणरत जवानों को मिल रही सुविधाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जानकारी ली। एसपी ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन के मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ये सिपाही चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना कर सकें। 

NSIT
Nsmch

report - aashish