LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News:शॉर्ट सर्किट से उठी आग ने उजाड़ दी आठ भाइयों की दुनिया, शादी से पहले राख हुआ अरमान

Bihar News: जली के शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग ने देखते-देखते आठ घरों को अपनी लपटों में समेट लिया। चीख़-पुकार, धुआँ और आग की लपटों के बीच एक पूरा परिवार तबाह हो गया।

Bihar News:शॉर्ट सर्किट से उठी आग ने उजाड़ दी आठ भाइयों की द
आग से उजड़ी दुनिया - फोटो : ASHISH

Bettiah : पश्चिम चम्पारण के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिसवा बाज़ार में देर रात करीब दो बजे वह मंजर सामने आया, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग ने देखते-देखते आठ घरों को अपनी लपटों में समेट लिया। चीख़-पुकार, धुआँ और आग की लपटों के बीच एक पूरा परिवार तबाह हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक घर, सपना और जमा-पूंजी सब कुछ राख में तब्दील हो चुका था।

इस आगलगी में एक ही परिवार के आठ भाई आरस देवान, अख्तर देवान, असलम देवान, असगर देवान, अफसर देवान, शमशुल देवान, खुरशेद देवान और अब्दुल देवान के घर जलकर खाक हो गए। आग इतनी भयावह थी कि बर्तन, कपड़े, अनाज, साइकिल, सिलाई मशीन, कीमती गहने और घर में रखा लाखों रुपये नगद सब कुछ स्वाहा हो गया। आधा दर्जन से अधिक मवेशी और आठ बकरियां भी इस आग की भेंट चढ़ गईं। मुर्गा-मुर्गी तक जलकर मर गए।

सबसे दिल दहला देने वाली बात यह है कि इसी महीने की 19 तारीख को परिवार में बेटी की शादी तय थी। शादी के लिए जो भी सामान जोड़ा गया था कपड़े, गहने, बर्तन, नकदी सब आग में जलकर राख हो गया। खुशियों का घर मातम में बदल गया। जिस आंगन में शहनाई गूंजनी थी, वहां अब सिर्फ़ राख और सिसकियां बची हैं।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और बाद में अग्निशामक दल भी पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। पीड़ित असगर आलम और अंबेया खातून का कहना है कि घर में रखा करीब पांच लाख रुपये नगद, मवेशी और खाने-पीने का पूरा सामान जल गया। अब उनके पास न सिर छुपाने को छत है, न खाने को अनाज।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार