LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: वाल्मीकि जंगल से रिहायशी इलाक़े में घुसा बाघिन का साया, बगहा में तेंदुए की दहशत, खेतों में चहलकदमी से हड़कंप

Bihar News:शेर आया, शेर आया! जैसी अफ़वाहों के बीच तेंदुआ देखे जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, और देखते ही देखते पूरे गांव में खौफ का माहौल बन गया।

Valmiki forest
बगहा में तेंदुए की दहशत- फोटो : reporter

Bagaha:वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगलों से भटककर एक तेंदुआ रिहायशी इलाक़े में दाखिल हो गया है। रामनगर प्रखंड के भैंसहिया गांव में रात के अंधेरे में खेतों में तेंदुए की चहलकदमी देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।

शेर आया, शेर आया! जैसी अफ़वाहों के बीच तेंदुआ देखे जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, और देखते ही देखते पूरे गांव में खौफ का माहौल बन गया।

Diarch GO

ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर वन विभाग को खबर दी। सूचना मिलते ही चिउटाहा रेंज के वनपाल अंशु कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए की ट्रैकिंग शुरू कर दी। वनपाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए के पंजों के निशान खेतों में मिले हैं।

वन विभाग की टीम अलर्ट मोड में है, लेकिन अब तक तेंदुए का सटीक लोकेशन नहीं मिल सका है। ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वे अकेले खेतों की ओर न जाएं और बच्चों को घर के अंदर ही रखें।

NSIT
Nsmch

तेंदुआ यदि पालतू जानवर या इंसान पर हमला करता है, तो स्थिति और भयावह हो सकती है। इसलिए जंगल से आई इस मौत की परछाई को काबू में करना वन विभाग की बड़ी चुनौती बन चुकी है।फिलहाल गांव में दहशत का साया पसरा है और तेंदुआ अब भी आज़ाद घूम रहा है!

रिपोर्ट- आशीष कुमार