LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : बेतिया में निबंधन अटकने से नहीं बना स्कूल, तीन किलोमीटर दूर जाने को मजबूर हैं बच्चे, ग्रामीणों ने रैली निकलकर प्रशासन को दी चेतावनी

Bihar News : बेतिया में जमीन का निबंधन नहीं होने से स्कूल का निर्माण नहीं हो सका. जिसकी वजह से बच्चों की भीषण गर्मी में तीन किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता है.......पढ़िए आगे

Bihar News : बेतिया में निबंधन अटकने से नहीं बना स्कूल, तीन
बच्चों की परेशानी - फोटो : ASHISH

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के लौरिया प्रखंड के नवका टोला बगही बसवरिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भूमि निबंधन वर्षों से लंबित रहने के कारण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर गहरा संकट उत्पन्न हो गया है। वर्ष 2013 में गबनाहा निवासी मनोज प्रसाद द्वारा विद्यालय निर्माण हेतु 1 कट्ठा भूमि दान दी गई थी, लेकिन अब तक उसका निबंधन राज्यपाल के नाम से नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त भूमि पर आंशिक रूप से शौचालय (बाथरूम) का निर्माण कर उसे अधूरा छोड़ दिया गया है, साथ ही निर्माण सामग्री के रूप में अलबेस्टर भी वहीं पड़ा हुआ है, जिससे भूमि अनुपयोगी बनी हुई है।

निबंधन लंबित रहने के कारण विद्यालय को गबनाहा में समायोजित कर दिया गया है, जिससे छोटे बच्चों को प्रतिदिन लगभग 3.5 किलोमीटर दूरी तय कर नरकटियागंज मार्ग पार कर स्कूल जाना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और अभिभावकों में भय का माहौल है। करीब 1000 की आबादी वाले इस दलित बहुल गांव में नामांकन घटकर मात्र 130 रह गया है, जबकि चार शिक्षक कार्यरत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और वे शिक्षा के अधिकार से वंचित हो रहे हैं।

इसी मुद्दे को लेकर आज नया बस्ती में समाजसेवी मोहम्मद गौरी खान की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अंजर, सज्जाद, आलमगीर, इस्लाम, मेराज, इम्तेयाज मास्टर, वजीर, अनारुल, सनाउल्लाह, तीमाल, गयासुद्दीन समेत मुन्नी खातून, तहलीमा खातून, जमीला खातून व मिसरून खातून सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक के बाद जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों ने नया बस्ती में शीघ्र स्कूल स्थापना की मांग की। 

गौरी खान ने कहा, “शिक्षा हमारा अधिकार है, प्रशासन को अविलंब पहल कर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना होगा।” ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र भूमि निबंधन व नए विद्यालय की स्थापना की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट