LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : 'मेरी माँ-बहन की इज्जत कौन मिटा सकता है?' - रेणु देवी का तेजस्वी पर तीखा वार, कहा- जनता अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी

Bihar Politics : बिहार सरकार की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने तेजस्वी यादव पर करारा हमला किया है. कहा की मेरी माँ बहनों की इज्जत कौन मिटा सकता है.......पढ़िए आगे

Bihar Politics : 'मेरी माँ-बहन की इज्जत कौन मिटा सकता है?' -
तेजस्वी पर हमला - फोटो : ASHISH

BETTIAH : बिहार की पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री की दिवंगत माता के संबंध में कथित अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई है। अपने बेतिया स्थित आवास पर आज पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी 'मा-बहनों'  का इज़्ज़त नहीं कर सकता। वह राज्य नहीं चला सकता।

रेणु देवी ने जोर देकर कहा, "हम अपनी माँ-बहेनों की बेइज्जती सहन नहीं करेंगे और हमारी अज़ीज़ जनता भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।" उन्होंने बताया कि उनकी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष तौर से काम कर रही है — महिलाओं को 50% आरक्षण और सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण दिया गया है, तथा 75 लाख जीविका दीदियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। "हमने जीविका दीदियों को 10-10 हज़ार रुपए देकर प्रारम्भिक मदद प्रदान की है और आगे 2 से 2.5 लाख रुपए तक की सहायता उनके व्यावसायिक विस्तार के लिए दी जाएगी, ताकि वे ख़ुदमुक़्तार बन सकें," उन्होंने कहा।

रेणु देवी ने आगे कहा कि "एक बेटी ने अपने पिता की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दे दी  आज उसी बेटी का अपमान किया जा रहा है, यह क़दम नफ़रत और बेइज्जती है।" उन्होंने महागठबंधन के नेताओं पर भी सीधे तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि "बाहरी लोगों के प्रभाव में आकर आपने अपनी बेटी, बहू और मान-सम्मान का अपमान किया है  जनता इसका हिसाब लेगी।"

मंत्री के तीखे रुख के बीच यह विवाद चुनावी माहौल में और गरमा गया है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि ऐसे बयान जनभावनाओं को भड़काने का सुखद अवसर बनते हैं और आगे दोनों पक्षों के बीच बयानबाज़ी और तेज़ होने की संभावना है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट — आशीष कुमार