LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Election 2025: जिंदगी झंड बा…ए जंगल राज वाला लोग… कौने बात के घमंड बा हो? बिहार में रवि किशन का जलवा, कहा-हमको सब बर्दाश्त बा, पर सनातन पे वार नहीं

Bihar Vidhansabha chunav 2025: भोजपुरी के अपने चिर-परिचित अंदाज़ में रवि किशन ने कहा कि जिंदगी झंड बा… ए विरोधी लोग, ए जंगल राज वाला लोग… कौने बात के घमंड बा हो?

Bihar Election 2025: जिंदगी झंड बा…ए जंगल राज वाला लोग… कौने
ज़िन्दगी झंड बा - फोटो : ASHISH

Bettiah : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह के समर्थन में सोमवार को भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर सांसद रवि किशन ने जनसभा को संबोधित किया।बुनियादी विद्यालय मैदान में आयोजित इस सभा में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, लोकसभा सचेतक डॉ. संजय जयसवाल और कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। जनसभा में मंच पर आते ही रवि किशन ने हर हर महादेव और जय श्री राम के नारों से माहौल को जोश से भर दिया। भोजपुरी के अपने चिर-परिचित अंदाज़ में उन्होंने कहा कि जिंदगी झंड बा… ए विरोधी लोग, ए जंगल राज वाला लोग… कौने बात के घमंड बा हो? सभा में उन्होंने भोजपुरी गाना ए गो मिर्ची, दू चार हो निमुआ लटकाल चोटी में गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मंच के सामने मौजूद युवकों में से एक को माइक थमा दिया और उसके साथ खुद भी थिरकते नजर आए।

रवि किशन ने अपने भाषण में धर्म और संस्कृति की बात करते हुए कहा कि औरंगज़ेब ने ब्राह्मणों का जनेऊ देखकर उसे काटा, ताकि सनातन का प्रचार ब्राह्मण न कर सके। पांच सौ साल तक राम मंदिर के लिए हमारे समाज ने बलिदान दिया, तब जाकर अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर और बाबा विश्वनाथ का धाम बना।उन्होंने आगे कहा कि हमको कुछ भी बोलो, बर्दाश्त हो जाएगा… लेकिन हमारे सनातन पर वार बर्दाश्त नहीं करेंगे।इस बयान पर भीड़ ने तालियों और जयकारों से स्वागत किया।

रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर बढ़ी है और बिहार को भी उसी राह पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आही आही करता विरोधी, तुम भी मोदी हम भी मोदी।सभा में उन्होंने उमाकांत सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की और कहा कि अब बिहार में जंगलराज नहीं, विकासराज चाहिए।

सभा में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर तक बिजली, गैस और शौचालय पहुंचाना हो या किसानों को मदद देना, भाजपा सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। सभा स्थल पर रवि किशन के गानों और नारों से जनता में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने मोबाइल पर उनके भाषण और गानों के वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किए, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट-आशीष कुमार