LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : चंपारण डीआईजी के नाम से फर्जी ID बनाकर ठगी करने का पुलिस ने खुलासा, आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार

Bihar News : चंपारण डीआईजी के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : चंपारण डीआईजी के नाम से फर्जी ID बनाकर ठगी करने
डीआईजी के नाम पर ठगी - फोटो : ASHISH

BETTIAH : बेतिया पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक शातिर ठग को बेतिया पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल और सिम भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल उसने इस अपराध को अंजाम देने के लिए किया था।

यह मामला तब सामने आया जब चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरीकिशोर राय के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। इस गंभीर घटना को लेकर बेतिया साइबर थाना में कांड संख्या 52/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। साइबर थाना ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए साइबर एसएचओ गौतम शरण ओमी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने बताया कि डीआईजी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला यह शातिर ठग राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है। बेतिया पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर, अलवर से धर दबोचा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अंतरराज्यीय समन्वय के चलते यह गिरफ्तारी संभव हो पाई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तस्लीम खान के रूप में हुई है, जो रफीक मुहम्मद का पुत्र है और राजस्थान के अलवर जिले के कोटा खुर्द का निवासी है। एसएचओ गौतम शरण ओमी ने यह भी खुलासा किया कि डीआईजी के नाम से पूर्व में भी एक और फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई थी और जांच में पाया गया कि इन दोनों फर्जी आईडी को बनाने में तस्लीम खान की ही संलिप्तता थी। यह दर्शाता है कि आरोपी एक पेशेवर ठग है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने आरोपी तस्लीम खान के पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड जब्त किया गया है, जिसका इस्तेमाल उसने डीआईजी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने और ठगी करने के लिए किया था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तस्लीम खान ने इन फर्जी आईडी का उपयोग करके कितने लोगों को ठगा है और क्या इस काम में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट