LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : बेतिया में ट्रक पर लोड 50 लाख की विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद, मौके से फरार हुआ तस्कर

Bihar Crime News : बेतिया में ट्रक पर लोड 50 लाख की विदेशी श

BETTIAH : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोइरगांवा चौक के पास एक ट्रक को जब्त किया, जिसमें लोहे के पाइपों के नीचे बेहद शातिराना तरीके से छिपाकर रखी गई 503 कार्टून विदेशी शराब मिली। जब्त की गई इस शराब की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा।

इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसडीपीओ (SDPO) जयप्रकाश सिंह ने आज शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लौरिया रोड के रास्ते विदेशी शराब की एक बड़ी खेप नरकटियागंज की ओर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

Diarch GO

सूचना के आलोक में तत्काल शिकारपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और चिन्हित मार्ग पर छापेमारी शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध ट्रक आता दिखा। पुलिस टीम को देखते ही ट्रक चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा किया, तो चालक कोइरगांवा चौक के समीप ट्रक खड़ा कर कूदकर फरार हो गया।

जब पुलिस ने ट्रक की सघन तलाशी ली, तो ऊपर से लदे पाइपों के नीचे छिपे हुए भारी मात्रा में शराब के कार्टून बरामद हुए। गिनती करने पर कुल 503 कार्टूनों में भरी 4437 लीटर विदेशी शराब पाई गई। पुलिस ने ट्रक और शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए भारी-भरकम पाइपों का इस्तेमाल किया था ताकि किसी को शक न हो।

NSIT
Nsmch

एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस उन धंधेबाजों का भी पता लगा रही है जिन्होंने शराब की यह बड़ी खेप मंगवाई थी। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े मुख्य सरगना और फरार चालक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके के शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

आशीष की रिपोर्ट