LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बिहार में दिखने लगा 'सम्राट मॉडल' का असर: पुलिस पर फायरिंग कर रहे अपराधी को खदेड़कर दबोचा, सब-इंस्पेक्टर घायल

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को जेल भेजने के लिए पुलिस को पूरी छूट दे दी है। जिसके बाद अब अपराधियों के खिलाफ सम्राट मॉडल के तहत एक्शन शुरू हो गया है।

बिहार में दिखने लगा 'सम्राट मॉडल' का असर: पुलिस पर फायरिंग क

Bettiah - बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए चर्चा में आए 'सम्राट मॉडल' का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रही है और उन्हें खदेड़कर पकड़ रही है। मामला कटिहार जिले का है, जहां देर रात विशेष गस्ती अभियान के दौरान पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। नगर थाना पुलिस की टीम जब क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी बाटा चौक रेलवे पार्सल गोदाम के पास एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया।

रोकने पर अपराधी ने की फायरिंग, सब-इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे 

पुलिस ने जब संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की, तो उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर ही गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को सीधे नहीं लगी, लेकिन गोली के छर्रे और बारूद से एक सब-इंस्पेक्टर का चेहरा जख्मी हो गया। यह घटना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी, क्योंकि अपराधी पूरी तैयारी के साथ हमले के मूड में था। हालांकि, पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपराधी को मौके पर ही दबोच लिया।

हथियार और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार


पुलिस की जवाबी कार्रवाई और तत्परता के चलते अपराधी भागने में नाकाम रहा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस घटना ने साफ कर दिया है कि अपराधी अब पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक नहीं चली। घायल पुलिस अधिकारी को उपचार दिया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

NSIT
Nsmch

एएसपी ने दी जानकारी

घटना की जानकारी देते हुए एएसपी (ASP) अभिजीत सिंह ने बताया कि यह एक बड़ी घटना थी, जिसमें पुलिस अधिकारी बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है और उस पर पहले से ही चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि वह रात के वक्त हथियार लेकर किस इरादे से वहां घूम रहा था और क्या उसके साथ कोई और भी शामिल था।

रिपोर्ट - आशीष कुमार