LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Chunav : बेतिया में पीएम मोदी ने लोगों से की मोबाइल की टॉर्च जलाने की अपील, फिर कहा-बिहार को आगे ले जा रही यह रौशनी.....

Bihar Chunav : बेतिया में आयोजित चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ने लोगों से मोबाइल टॉर्च जलाने का अपील किया. इसके बाद कहा की यह रौशनी बिहार को आगे ले जा रही है.......पढ़िए आगे

Bihar Chunav : बेतिया में पीएम मोदी ने लोगों से की मोबाइल की
बेतिया में पीएम मोदी - फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : पश्चिमी चम्पारण के कुडिया कोठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चनपटिया विधानसभा में लोगों की बड़ी भीड़ को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भीड़ से नारा लगवाया की नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार। चंपारण के लोगों से कहा की अपलोगों से जब भी मैने मांगा। अपलोगों ने भरपूर दिया है। इस बार अपलोगों से उम्मीद और भी बढ़ गई है क्योंकि जो देता है उसी से तो कोई उम्मीद करता है। आने वाले दिनों में बिहार की पहचान फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल्स उद्योग और टेक्नोलॉजी से होगी।

कहा की चंपारण और बिहार ने राजद और कांग्रेस का जंगल राज देखा है। डकैतों और लाठियों का तांडव देखा है। ये आप लोगों को इसलिए याद दिला रहा हूं क्योंकि जब लॉ एंड आर्डर ध्वस्त होती है तो गरीबों और युवाओं,और महिलाओं के सपने टूट जाते हैं। राजद और कांग्रेस वाले बच्चों को रंगदारी की और जहर के बीज वो रहे हैं। इस चुनाव के दौरान राजद की रैली में आए छोटे बच्चे एक वीडियो की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा की हम इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं। 

पीएम मोदी ने कहा की कांग्रेस के सरकार में महंगाई इतनी होती थी कि गाने बनते थे महंगाई डायन खाए जात है। अब जीएसटी बचत उत्सव देश के लोग मना रहे हैं। बाइक, मोबाइल, कार की बिक्री कई गुना बढ़ गया है। मोदी ने मोबाइल और उसके डाटा को बहुत सस्ता कर दिया है। कांग्रेस की सरकार आपको वीडियो कॉल नहीं करने देती। हमने अनाज मुफ्त किया, दवाएं सस्ती की। क्योंकि हमने गरीबी को जिया है। हमने टीवी पर गरीबी नहीं देखी है।

प्रधानमन्त्री ने कहा की विकास तब हीं होता है जब भ्रष्टाचार नहीं होता है। राजद बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है और शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये जो दोनों नामदार घूम रहे हैं ये दोनों हजारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में बेल पर रहे हैं। लोगों के हाथ में मोबाइल निकलवाया और टॉर्च जलवाते हुए कहा ये रोशनी बिहार को आगे   ले के जा रही है। ग्यारह को वोट करें आप लोग मैं एक बार फिर से शपथ ग्रहण में आऊंगा। लोगों से भारत माता और वंदे मातरम के नारे लगवाए।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट