LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Child bite snake: बिहार में चमत्कार! एक साल के बच्चे ने कोबरा को काटा, जहरीला सांप तड़पकर मर गया

Child bite snake:एक वर्ष का नन्हा गोविंदा अपने आंगन में खेल रहा था, जब उसकी निगाह एक फुफकारते सांप पर पड़ी। उसे न तो खतरे का इल्म था और न ही मौत का एहसास। मासूम दिल ने कोबरा को कोई रबर का खिलौना समझा और झुककर अपने नन्हे दांतों से उसे काट लिया।...

Child bite snake
बिहार में अजब वाकया- फोटो : social Media

Child bite snake: ज़िंदगी और मौत की जंग में कभी-कभी किस्मत भी हैरान कर देती है। बिहार के बेतिया ज़िले से एक दिल दहला देने वाला वाक़या सामने आया है, जहां जहर उगलने वाला कोबरा ख़ुद मासूम की मासूमियत का शिकार बन गया।

एक वर्ष का नन्हा गोविंदा अपने आंगन में खेल रहा था, जब उसकी निगाह एक फुफकारते सांप पर पड़ी। उसे न तो ख़तरे का इल्म था और न ही मौत का एहसास। मासूम दिल ने कोबरा को कोई रबर का खिलौना समझा और झुककर अपने नन्हे दांतों से उसे काट लिया।

कोबरा ज़हरीला था, लेकिन बच्चा ज़िंदगी से भरा हुआ। गोविंदा के एक ही झटके से सांप तड़प-तड़प कर वहीं दम तोड़ बैठा। यह मंज़र देख कर घरवाले सकते में आ गए। थोड़ी ही देर में बच्चा भी बेहोश हो गया।

परिवारवालों ने उसे फ़ौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने एंटी-वेनम देकर उसकी जान बचाई। डॉक्टर भी इस वाक़ये से दंग रह गए। उनका कहना है कि अगर देरी होती तो अंजाम कुछ और होता।

NSIT
Nsmch

यह वाक़िआ न सिर्फ़ चौंकाने वाला है, बल्कि कुदरत के खेल की एक मिसाल भी है। एक तरफ़ ज़हरीला कोबरा, दूसरी तरफ़ मासूम नन्हा बच्चा  मगर जीत उसी की हुई जिसके पास न कोई चाल थी, न कोई मक्कारी, सिर्फ़ एक अनजानी मासूमियत। बेतिया की यह दास्तान अब पूरे सूबे में चर्चा का विषय बन चुकी है।