LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: एक कोख, तीन उजाले, महिला ने दिया एक साथ दिए 3 बच्चे को जन्म, तिकड़ी से परिवार में खुशी का माहौल

Bihar News:बिहार की मिट्टी ने एक बार फिर जीवन के चमत्कार को अपनी गोद में उतार लिया है। दो नन्हे बेटे और एक बेटी, जो एक साथ इस दुनिया की रौशनी में आए।

 woman gives birth to triplets joy all around
एक कोख, तीन उजाले- फोटो : reporter

Bihar News:बिहार की मिट्टी ने एक बार फिर जीवन के चमत्कार को अपनी गोद में उतार लिया है। रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की शांत गलियारों में उस दिन खुशियों की ऐसी सरगम गूंजी, जिसने हर आने-जाने वाले के दिल को छू लिया। पश्चिमी चंपारण के नड्डा गांव निवासी शिवम पासवान की 26 वर्षीय पत्नी रिंकी कुमारी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म देकर मातृत्व की ताक़त और कुदरत की करिश्माई क़लम को एक ही पन्ने पर दर्ज कर दिया।

यह कोई साधारण प्रसव नहीं था, बल्कि उम्मीदों की तिकड़ी थी दो नन्हे बेटे और एक बेटी, जो एक साथ इस दुनिया की रौशनी में आए। रिंकी कुमारी पहले से ही दो बच्चों की माँ हैं, छह साल की बेटी और दो साल का बेटा। अब इस घर में किलकारियों की तादाद बढ़ गई है और आंगन में मुस्कानों की बहार उतर आई है।

जन्म की खबर फैलते ही अस्पताल में लोगों का तांता लग गया। कोई इसे दैवीय कृपा कह रहा था, तो कोई इसे कुदरत का करिश्मा मानकर सिर झुका रहा था। माँ की कोख से एक साथ तीन-तीन जिंदगियों का सलामत बाहर आना, लोगों के लिए हैरत और सुकून दोनों का सबब बन गया। अस्पताल का माहौल दुआओं, फुसफुसाहटों और मुबारकबादों से भर उठा।

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि रिंकी कुमारी को प्रसव के लिए रामनगर पीएचसी लाया गया था और पूरी प्रक्रिया सामान्य तरीके से संपन्न हुई। तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और माँ की हालत भी बेहतर है। डॉक्टरों और नर्सों की मुस्तैदी ने इस लम्हे को सुरक्षित और यादगार बना दिया।

NSIT
Nsmch

इस घटना ने यह यकीन और मजबूत किया है कि जीवन, जब मुस्कुराता है, तो किसी गणित का मोहताज नहीं होता। एक कोख से जन्मी तीन रौशनियाँ अब नड्डा गांव की रातों को और भी चमकदार बनाएंगी जहां हर किलकारी में शुक्र और हर सांस में दुआ शामिल होगी।

रिपोर्ट- नागेंद्र प्रसाद