LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime : दबंग रुस्तम का खात्मा, दारोगा की रिवॉल्वर छीनने वाला कुख्यात पशु तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime:18 सितंबर की रात पुलिस टीम पर हमला कर सुर्खियों में आए कुख्यात पशु तस्कर रुस्तम को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया।

Bihar Crime : दबंग रुस्तम का खात्मा, दारोगा की रिवॉल्वर छीनन
पशु तस्कर गिरफ्तार - फोटो : ASHISH

Bihar Crime: बगहा के धनहा थाना क्षेत्र के दहवा गांव में 18 सितंबर की रात पुलिस टीम पर हमला कर सुर्खियों में आए कुख्यात पशु तस्कर रुस्तम को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। बुधवार की शाम थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर भगड़वा गांव के पास से उसकी गिरफ्तारी हुई। इस ऑपरेशन के साथ पुलिस ने इलाके में फैली दहशत पर विराम लगाया।

दरअसल, घटना की रात धनहा पुलिस और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम वारंट तामिल कराने रुस्तम के ठिकाने पर पहुंची थी। तभी रुस्तम अपने स्वजनों के साथ मिलकर पुलिस पर टूट पड़ा। आरोप है कि उसने दारोगा प्रमोद कुमार को बुरी तरह पीट डाला और इस दौरान उनकी सर्विस रिवॉल्वर और मोबाइल फोन भी छीन लिया। यह हमला पुलिस महकमे के लिए न केवल शर्मनाक चुनौती बना बल्कि इलाके की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा कर गया।

वारदात के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। रुस्तम की गिरफ्तारी के लिए कुर्की-जब्ती का नोटिस जारी किया गया, गांव में इश्तेहार चस्पा किए गए और फरार अपराधी पर शिकंजा कसने की हर संभव कोशिश की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी हरिकिशोर राय खुद मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की कमान संभाली। दो दिन के भीतर पुलिस ने छिनी गई सर्विस रिवॉल्वर भी बरामद कर ली थी।

बुधवार को मिली सफलता पुलिस के लिए बड़ी राहत है। कुख्यात रुस्तम की गिरफ्तारी से जहां आम लोगों ने चैन की सांस ली है, वहीं पुलिस ने इसे अपनी “प्रेस्टीज बैटल” की जीत बताया। अब पूछताछ के जरिए पुलिस रुस्तम के पूरे नेटवर्क और पशु तस्करी गिरोह के तार खंगाल रही है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट