LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: पैक्स चुनाव में नामांकन की हलचल, पुराने चेहरों को चुनौती देने मैदान में उतरे नए दावेदार

Bihar News: पश्चिम चंपारण के लौरिया नगर पंचायत अंतर्गत लौरिया एवं मरहिया पकड़ी पैक्स में हो रहे पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद के चुनावों में पहले दिन ही सियासी तापमान चढ़ गया।

Nomination stir in PACS elections
पैक्स चुनाव में नामांकन की हलचल, पुराने चेहरों को चुनौती देने मैदान में उतरे नए दावेदार- फोटो : reporter

Bihar News: पश्चिम चंपारण के लौरिया नगर पंचायत अंतर्गत लौरिया एवं मरहिया पकड़ी पैक्स में हो रहे पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद के चुनावों में पहले दिन ही सियासी तापमान चढ़ गया।

लौरिया पैक्स से अध्यक्ष पद हेतु दो दावेदारों ने नामांकन पत्र दाख़िल किया—एक ओर वर्तमान अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, तो दूसरी ओर युवा प्रत्याशी राहुल कुमार, जो अपने समर्थकों के साथ चुनावी रणभूमि में उतरे।

राहुल कुमार ने नामांकन के बाद प्रेस से मुख़ातिब होते हुए कहा, "अभिमन्यु कुमार दो कार्यकाल से अध्यक्ष हैं, लेकिन अब तक इन्होंने किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। खाद की आपूर्ति समय पर नहीं होती, और योजनाएं केवल कागज़ों तक सीमित हैं। यदि जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया, तो सरकार द्वारा प्रदत्त प्रत्येक सुविधा को धरातल तक पहुँचाऊंगा।"

दूसरी ओर, मरहिया पकड़ी पैक्स से भी अध्यक्ष पद पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। वर्तमान अध्यक्ष लड्डू सिंह के पुत्र रघुराज प्रताप सिंह ने अपनी उम्मीदवारी पेश की है, साथ ही सागीर मियां भी अपने समर्थकों संग चुनावी अखाड़े में ताल ठोंक रहे हैं।

NSIT
Nsmch

रघुराज प्रताप ने कहा, "हमने अब तक किसानों के हित में निरंतर कार्य किया है और यदि जनता ने पुनः आशीर्वाद दिया तो सेवा की इस श्रृंखला को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।"

इस प्रकार, दोनों पैक्स क्षेत्रों में चुनावी समर का आरंभ हो चुका है और किसान अब अपने प्रतिनिधि चुनने को तैयार हैं। आने वाले दिनों में यह मुकाबला और रोचक हो सकता है।

रिपोर्ट- आशिष कुमार