LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

सास लेकर गई बेटों को अस्पताल, पीछे से 'दिलजले' प्रेमी संग फुर्र हुई नई नवेली दुल्हन; गहने-कैश भी साफ, डेढ़ महीने भी नहीं टिकी शादी

अभी शादी की मेहंदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा था कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना तब हुई जब सास अपने दोनों बेटों को लेकर डॉक्टर के पास गई थी और घर में बहू अकेली थी।

सास लेकर गई बेटों को अस्पताल, पीछे से 'दिलजले' प्रेमी संग फु

Bettiah - कालीबाग थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अभी शादी की मेहंदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा था कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना तब हुई जब सास अपने दोनों बेटों को लेकर डॉक्टर के पास गई थी और घर में बहू अकेली थी। महज 1.5 महीने पहले 3 नवंबर को ही बड़े अरमानों के साथ पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि से इस दुल्हन को घर लाया गया था।

घर लौटते ही सास के उड़े होश 

पीड़ित सास ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर की शाम वह अपने दोनों बेटों के इलाज के लिए डॉ. दिलीप कुमार के क्लीनिक गई थी। रात करीब सवा आठ बजे जब परिवार घर लौटा, तो घर का मंजर देख सन्न रह गया। घर का दरवाजा खुला था और बहू लापता थी। काफी खोजबीन के बाद जब पता चला कि बहू का पहले से ही कोई प्रेमी है, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Diarch GO

शगुन के गहने और नकदी भी ले उड़ी 

दुल्हन सिर्फ अपने अरमानों के पीछे नहीं भागी, बल्कि घर में रखे कीमती जेवरातों पर भी हाथ साफ कर दिया। सास के मुताबिक, बहू बक्से में रखे सोने का नथिया, टीका, नथ, ढोलना, चांदी के पायल और 44 हजार रुपये नगद भी अपने साथ ले गई है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 

इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद सास ने कालीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शहर के विभिन्न हिस्सों और रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि प्रेमी जोड़े का सुराग लगाया जा सके।

NSIT
Nsmch