LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar police: नरकटियागंज से लापता दो नाबालिग सगे भाई सकुशल बरामद, अपहरण की बात गलत निकली

Bihar police: नरकटियागंज के रूपवलिया गांव से लापता दो नाबालिग सगे भाइयों को पुलिस ने रक्सौल से सकुशल बरामद किया है। अपहरण की आशंका गलत निकली।

Bihar police
बिहार पुलिस की बड़ी सफलता!- फोटो : news4nation

Bihar police: प•चम्पारण के नरकटियागंज के रूपवलिया गांव से लापता दो नाबालिग सगे भाइयों को शिकारपुर पुलिस ने सकुशल किया बरामद। दोनों सगे भाई भटककर रक्सौल चले गए थे। उनका अपहरण नही हुआ था। यह जानकारी आज देर शाम सभी कागजी कार्रवाई कर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि रूपवलिया गांव के इंताफ आलम के दोनों नाबालिग बच्चे सोमवार की सुबह मदरसा पढ़ने निकले थे। 

वहां से दोनो गोखुला स्टेशन पहुंच गए और अपने बैग को छिपाकर ट्रेन में जा बैठे। दोनों भेलाई स्टेशन घूमने की बात बता रहे थे। इधर,खोजबीन के बाद बच्चो के नही मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। सोमवार को रक्सौल स्टेशन पर दोनो बच्चे भटकते मिले और किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।सूचना पर एक टीम भेजकर दोनो बच्चो को सकुशल बरामद कर लिया गया।एसडीपीओ ने बताया कि दोनो नाबालिग 8 व 12 वर्ष के हैं।उंन्होने बताया कि बरामद दोनो बच्चो को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया ।

Diarch GO

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार