LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: भगवान बुद्ध की अस्थि धातु संग नंदनगढ़ पहुंचीं 13 देशों की 100 बौद्ध भिक्षुणियां, विश्व शांति का दिया संदेश

Bihar News: ऐतिहासिक नंदनगढ़ बौद्ध स्तूप एक बार फिर वैश्विक आस्था और शांति का केंद्र बन गया, जब भगवान बुद्ध की अस्थि धातु के साथ 13 देशों से आईं 100 बौद्ध भिक्षुणियों ने विश्व शांति का संदेश दिया....पढ़िए आगे

Bihar News: भगवान बुद्ध की अस्थि धातु संग नंदनगढ़ पहुंचीं 13
बौद्ध भिक्षुणियां पहुंची नंदनगढ़ - फोटो : ASHISH

Bettiah: लौरिया स्थित ऐतिहासिक नंदनगढ़ बौद्ध स्तूप एक बार फिर वैश्विक आस्था और शांति का केंद्र बन गया, जब भगवान बुद्ध की अस्थि धातु के साथ 13 देशों से आईं 100 बौद्ध भिक्षुणियों के अंतरराष्ट्रीय दल ने घंटों पूजा-अर्चना कर विश्व शांति का संदेश दिया। यह दुर्लभ और ऐतिहासिक यात्रा नेपाल के शाक्य क्षेत्र से प्रारंभ होकर वाल्मीकिनगर और दारुआवारी मार्ग से नंदनगढ़ तक पहुंची, जिसने बिहार को वैश्विक बौद्ध मानचित्र पर पुनः प्रतिष्ठित कर दिया।

इस विशेष यात्रा की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि इस दल में एक भी पुरुष भिक्षु शामिल नहीं था। अमेरिका, जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, श्रीलंका, तिब्बत, कनाडा, ताइवान, इंडोनेशिया, भूटान, वियतनाम और भारत से आईं बौद्ध भिक्षुणियों ने नंदनगढ़ स्तूप की परिक्रमा के बाद भगवान बुद्ध की प्रतिमा और अस्थि धातु के समक्ष करीब तीन घंटे तक विधिवत पूजा-अर्चना की। पूरा वातावरण करुणा, शांति और ध्यान से ओतप्रोत नजर आया।

Diarch GO

अमेरिका स्थित लाइट ऑफ बुद्ध धम्मा फाउंडेशन की अगुआ धम्मा दीना ने कहा कि यह यात्रा महाप्रजापति गौतमी के ऐतिहासिक संघर्ष से प्रेरित है, जिनके नेतृत्व में महिलाओं को भिक्षुणी संघ में स्थान मिला। उन्होंने कहा कि यह अभियान बुद्ध के करुणा, समानता और अहिंसा के संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास है। वहीं ताइवान की सूची फाउंडेशन की प्रतिनिधि भिक्षुणी वंदना ने कहा कि जहां-जहां भगवान बुद्ध ने अपने चरण रखे, वहां जाकर पूजा करना ही इस यात्रा का मूल उद्देश्य है।

द्विभाषीय माध्यम से ली इयान जिन ने नंदनगढ़ स्तूप को विश्व का सबसे बड़ा स्तूप बताते हुए इसे गहन शांति का प्रतीक कहा। पूजा के उपरांत दल केसरिया होते हुए वैशाली के लिए रवाना हो गया। इससे पूर्व बीकेजी की छात्राओं ने फूल वर्षा, स्वागत गान और आरती के माध्यम से भिक्षुणियों का भव्य अभिनंदन किया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशिष कुमार