LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बर्थडे पार्टी में गई नाबालिग से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश जारी

बर्थडे पार्टी में गई नाबालिग से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर एक

Bagaha - बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग किशोरी सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का शिकार हो गई। सहेली की फुआ के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई पीड़िता के साथ दरिंदों ने जबरदस्ती की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

क्या है पूरा मामला?

घटना नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेसरा नहर रोड के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपनी सहेली की फुआ के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी कमलेश और उसके साथी नीतीश ने नाबालिग को पकड़ लिया। आरोपियों ने जबरदस्ती करते हुए नाबालिग के साथ अवैध संबंध बनाए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: एक गिरफ्तार पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद बगहा एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर नौरंगिया थाना में केस दर्ज किया गया।

24 घंटे में गिरफ्तारी

नौरंगिया थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने तत्परता दिखाते हुए केस दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर एक आरोपी नीतीश को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना का मुख्य आरोपी कमलेश अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

मेडिकल जांच और आगे की प्रक्रिया

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH), बेतिया भेजा है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।