LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: सुगर मिल्स के फार्म में भीषण आग, 22 एकड़ का गन्ना जलकर हुआ खाक, किसानों में मचा हड़कंप

Bihar News:अचानक लगी भीषण आग ने किसानों और कर्मचारियों की नींद उड़ा दी। आग की लपटें इतनी प्रचंड थीं कि देखते ही देखते लगभग 22 एकड़ में लगे गन्ने पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

Massive fire in Sugar Mills farm 22 acres of sugarcane burnt
सुगर मिल्स के फार्म में भीषण आग- फोटो : reporter

Bihar News: प•चम्पारण  जिले के हरिनगर सुगर मिल्स के बेलौरा फार्म में अचानक लगी भीषण आग ने किसानों और कर्मचारियों की नींद उड़ा दी। आग की लपटें इतनी प्रचंड थीं कि देखते ही देखते लगभग 22 एकड़ में लगे गन्ने पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की लपटों को देखकर आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल फैल गया।

सूत्रों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय दमकल विभाग को भी तुरंत तैनात होना पड़ा। ग्रामीणों और फार्म कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, और कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया गया।

Diarch GO

हरिनगर सुगर मिल्स के जनरल फार्म मैनेजर मनन सिंह ने बताया कि आग अचानक लगी और इसके चलते फार्म में लगे गन्ने को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि आग में करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा उन्होंने आग लगने की आशंका असमाजिक तत्वों की गतिविधियों से जोड़ी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस आग से उनकी उम्मीदों पर गंभीर चोट लगी है, क्योंकि गन्ने की पैदावार पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

NSIT
Nsmch

स्थानीय प्रशासन ने किसानों और फार्म के कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि आग लगने की वजहों की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में इस आग ने एक बार फिर कृषि क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी की आवश्यकता पर सवाल खड़ा कर दिया है। किसानों की चिंता यह भी है कि अगर भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम नहीं हुई, तो उनका आर्थिक नुकसान और बढ़ सकता है।

रिपोर्ट-आशिष कुमार