LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Train Accident: बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, हमसफर एक्सप्रेस भैंसे से टकराई, चालक की सूझबूझ ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान

Bihar Train Accident: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में गुरुवार की देर शाम एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। कटिहार से दिल्ली जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 15705) वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल वाले इलाके में अचानक एक भैंसे से टकरा गई

Bihar Train Accident:
बिहार में टला बड़ा रेल हादसा- फोटो : social Media

Bihar Train Accident: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में गुरुवार की देर शाम एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। कटिहार से दिल्ली जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 15705) वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल वाले इलाके में अचानक एक भैंसे से टकरा गई। यह घटना वाल्मीकिनगर रोड और पनियहवा स्टेशन के बीच मदनपुर रेलवे ढाला के पास हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक रेलवे ट्रैक पर भैंसा आ गया, जिससे ट्रेन उसकी चपेट में आ गई।

हालांकि, इस दौरान ट्रेन चालक ने अपनी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाया। इस चतुर फैसले से ट्रेन डिरेल होने से बच गई और सैकड़ों यात्रियों की जान सुरक्षित रही। घटना के समय ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सौभाग्य से किसी को चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व इलाके में रोज़ाना ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने के लिए रेलवे ट्रैक पार करते हैं। गुरुवार को भी चरवाहों के झुंड से भटककर एक भैंसा ट्रैक पर पहुंच गया, जो ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक का निरीक्षण किया और परिचालन को सामान्य करने से पहले कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और जंगल वाले इलाकों में ट्रैक पार करते समय सतर्क रहने की अपील की है। यह घटना यह याद दिलाती है कि रेलवे सुरक्षा और चालक की त्वरित प्रतिक्रिया कितनी महत्वपूर्ण होती है, जो किसी भी आपदा को बड़े हादसे में बदलने से रोक सकती है।

NSIT
Nsmch