LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बेतिया में बिजली चोरी पर बड़ी स्ट्राइक, मोबाइल दुकानदारों समेत 13 पर FIR, भारी जुर्माना

Bihar News : बेतिया में बिजली चोरी पर बड़ी स्ट्राइक, मोबाइल

BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने एक बड़ा अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया है। बिजली विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़े गए सभी 13 लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है और उन पर भारी आर्थिक जुर्माना भी लगाया है।

मीटर बाईपास कर हो रही थी चोरी

छापेमारी के दौरान यह बात सामने आई कि बिजली चोरी के लिए उपभोक्ता बेहद शातिर तरीका अपना रहे थे। पकड़े गए सभी लोग मुख्य मीटर को बाईपास कर सीधे केबल से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) गौतम कुमार ने बताया कि मीटर बाईपास कर बिजली जलाने से न केवल राजस्व की हानि हो रही थी, बल्कि इससे ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से बार-बार फॉल्ट की समस्या भी उत्पन्न हो रही थी।

आधा दर्जन मोबाइल दुकानदार रडार पर

इस विशेष छापेमारी अभियान में सबसे चौंकाने वाला खुलासा व्यावसायिक क्षेत्रों में हुआ। पकड़े गए बिजली चोरों में आधा दर्जन नामी मोबाइल दुकानदार भी शामिल हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के बावजूद ये दुकानदार लंबे समय से मीटर को चकमा देकर अवैध बिजली के सहारे अपना व्यापार चला रहे थे। विभाग ने इन सभी दुकानदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनके कनेक्शन काट दिए हैं।

गुप्त सूचना पर विभाग ने बिछाया जाल

जेई गौतम कुमार ने जानकारी दी कि विभाग को पिछले कई दिनों से कुछ इलाकों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की गुप्त सूचना मिल रही थी। इस सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने बिना किसी पूर्व सूचना के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। पकड़े गए लोगों के सप्लाई तार को मौके पर ही काट दिया गया और उनके द्वारा उपयोग किए जा रहे अवैध केबल को जब्त कर लिया गया है।

NSIT
Nsmch

बिजली चोरों को सख्त चेतावनी

विभाग की इस कार्रवाई से पूरे नरकटियागंज के व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच हड़कंप का माहौल है। बिजली विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली का वैध उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से बचें, अन्यथा पकड़े जाने पर न केवल कनेक्शन काटा जाएगा, बल्कि जेल और जुर्माने की कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

आशीष की रिपोर्ट