LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar gas supply: चंपारण में गैस सिलेंडर की सप्लाई पर प्रशासन नजर, लोगों से घर पर ही डिलीवरी लेने की अपील

Bihar gas supply: चम्पारण में LPG गैस की सप्लाई सामान्य है। इस पर प्रशासन सतर्क हो गया है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और साथ ही लोगों से घर पर डिलीवरी लेने की अपील है।

Bihar gas supply
गैस सिलेंडर की सप्लाई पर प्रशासन की नजर- फोटो : news4nation

Bihar gas supply: चंपारण में गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। एडीएम और जिला आपूर्ति पदाधिकारीअनिल कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि जिले में कुल 9,57,642 एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें से 59,456 लोगों की बुकिंग अभी बाकी है। हर दिन करीब 13,996 सिलेंडर की खपत हो रही है। अभी जिले में 23,842 सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं और 11,649 सिलेंडर भेजे जा चुके हैं, जिससे सप्लाई को संतुलित रखने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गैस से जुड़ी शिकायतों के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम चल रहा है। अब तक 303 शिकायतें आई हैं और सभी का जल्दी समाधान कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे गैस लेने के लिए गोदाम पर न जाएं। पहले की तरह एजेंसी वाले घर तक ही सिलेंडर पहुंचाएंगे। साथ ही चंपारण प्रशासन लगातार गैस एजेंसियों के स्टॉक पर नजर रख रहा है। गोदामों की जांच की जा रही है और सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया है कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Diarch GO

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार