LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News:रिहायशी इलाके में तेंदुए के आने की आशंका, लोग सहमे,इलाकों में मचा हड़कंप, प्रशासन सतर्क

तेंदुए जैसी जंगली प्रजाति के नजर आने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। एक घर के पीछे लगे धान के खेत में यह जंगली जानवर घूमता दिखाई दिया, जिसे देखने के बाद स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल कायम हो गया।

Leopard Sighting Feared in Residential Area
रिहायशी इलाके में तेंदुए के आने की आशंका- फोटो : social Media

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के दुर्गा नगर और ऐहसान नगर के रिहायशी इलाकों में बुधवार की शाम तेंदुए जैसी जंगली प्रजाति के नजर आने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। एक घर के पीछे लगे धान के खेत में यह जंगली जानवर घूमता दिखाई दिया, जिसे देखने के बाद स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल कायम हो गया। खेत के पास मौजूद घर की महिलाओं ने इस अनजान शिकारी का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि न्यूज4नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता।

जैसे ही इस रहस्यपूर्ण घटना की सूचना वन विभाग तक पहुंची, देर शाम रामनगर रेंजर विजय प्रसाद के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंच गई और पगमार्ग की तलाश में जुट गई। लेकिन रात के अंधेरे और जंगली इलाके की जटिल परिस्थितियों के कारण जानवर का पता नहीं चल सका। रेंजर विजय प्रसाद ने बताया कि वीडियो के आधार पर यह जानवर तेंदुआ या फिसिंग कैट जैसा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पगमार्ग मिलने के बाद ही जानवर की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Diarch GO

वन विभाग ने तत्काल स्थानीय लोगों से उस क्षेत्र में न जाने की सख्त अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यह घटना वीटीआर के गोवर्धना वन क्षेत्र से लगभग 20 किलोमीटर दूर रामनगर में हुई है। प्रशासन और वन विभाग की यह सक्रियता इलाके की सुरक्षा और जानवरों के संभावित खतरे को देखते हुए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय प्रशासन की चुस्ती और वनविभाग की तत्परता पर सवाल भी उठाए हैं और साथ ही यह घटना राजनीतिक फिजां में भी चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि रिहायशी इलाके में जंगली जानवरों की उपस्थिति सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंधन की बड़ी चुनौती के रूप में उभरती है।

NSIT
Nsmch