LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

थानेदार और सीओ को आग में झोंकने की कोशिश! बिहार में 'जंगलराज' जैसी वारदात, जमीन विवाद में पुलिस टीम पर हमला

लौरिया के दुबौलिया में जमीन मापी कराने गई पुलिस टीम पर हमला। भीड़ ने झोपड़ी में आग लगाकर पुलिसकर्मियों को झोंकने का प्रयास किया। सीओ और थानेदार समेत 5 घायल हो गए हैं।

थानेदार और सीओ को आग में झोंकने की कोशिश! बिहार में 'जंगलराज

Bettiah - चनपटिया-लौरिया मार्ग पर स्थित दुबौलिया गांव के समीप शनिवार को उस समय कोहराम मच गया, जब कोर्ट के आदेश पर जमीन की मापी कराने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने खूनी हमला बोल दिया। 

बेकाबू भीड़ ने न केवल अधिकारियों को लाठी-डंडों से पीटा, बल्कि एक झोपड़ी में आग लगाकर पुलिसकर्मियों को उसमें जिंदा झोंकने का भी दुस्साहस किया। इस हिंसक वारदात में सीओ नीतेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

महिलाओं ने संभाली मोर्चेबंदी, ड्रोन कैमरा तोड़ा

व्यवसायी मनोज जायसवाल की दो एकड़ रैयती भूमि पर दखल दहानी दिलाने पहुंची टीम पर हमला करने के लिए अतिक्रमणकारी पहले से तैयार थे। जैसे ही मापी शुरू हुई, महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पुलिस पर टूट पड़ीं। हमलावरों ने वीडियोग्राफी कर रहे ड्रोन कैमरे को जमीन पर पटक कर तोड़ दिया और संचालक का मोबाइल भी छीन लिया। हालात इतने बेकाबू हो गए कि भारी पुलिस बल को बिना मापी कराए ही जान बचाकर बैरंग लौटना पड़ा।

मौत के मुंह से बचकर निकले पुलिसकर्मी

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि हमलावरों ने खुद की झोपड़ी में आग लगाई और फिर पुलिसकर्मियों को पकड़कर आग की लपटों में धकेलने का प्रयास किया। घायलों में सीओ और थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा प्रिया रंजन, दारोगा निशु कुमारी और कैमरामैन अमित कुमार शामिल हैं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है।

NSIT
Nsmch

दूसरी बार भी फेल हुई प्रशासन की कोशिश

यह विवाद व्यवसायी मनोज जायसवाल और वंशराज राम के बीच करीब दो एकड़ जमीन को लेकर चल रहा है। इससे पहले 17 दिसंबर को भी प्रशासन की टीम दखल दहानी के लिए पहुंची थी, लेकिन भारी विरोध के कारण तब भी खाली हाथ लौटना पड़ा था। सीओ ने 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया था, जिसका उल्लंघन करते हुए अतिक्रमणकारियों ने इस बार खूनी संघर्ष का रास्ता चुना।

दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, होगी सामूहिक गिरफ्तारी

घटना को लेकर प्रशासन का रुख बेहद सख्त है। लौरिया अंचलाधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने कहा कि घटनास्थल की वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पुलिस पर हमला करने वालों की सामूहिक गिरफ्तारी होगी और जमीन की मापी हर हाल में कराई जाएगी। मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।