LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बिहार में ई-केवाईसी की आख़िरी मोहलत, 30 दिसंबर तक नहीं कराया तो राशन पर लग सकता है ब्रेक

Bihar News: सभी राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि मजबूरी बन चुकी है। अगर तय तारीख 30 दिसंबर 2025 तक ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई, तो सरकारी राशन का फायदा रुक सकता है।

Last Date for e KYC
ई-केवाईसी की आख़िरी मोहलत- फोटो : reporter

Bihar News: सभी राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि मजबूरी बन चुकी है। अगर तय तारीख 30 दिसंबर 2025 तक ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई, तो सरकारी राशन का फायदा रुक सकता है। इसी को लेकर पश्चिम चम्पारण जिले के लौरिया प्रखंड सभागार में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन ने की।

बैठक में साफ शब्दों में हिदायत दी गई कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और अन्त्योदय योजना के तहत लाभ ले रहे सभी उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी अनिवार्य है। अधिकारियों ने आंकड़े रखते हुए बताया कि लौरिया प्रखंड में कुल 1,97,874 राशन उपभोक्ता हैं। इनमें से अब तक 1,50,598 लोगों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि 47,276 उपभोक्ता अब भी सूची से बाहर हैं। यानी बड़ी तादाद में लोग अभी भी सरकारी सिस्टम से कटने के खतरे में हैं।

बताया गया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बेतिया ने हाल ही में हुई जिला स्तरीय समन्वय बैठक में इस मुद्दे पर सख्ती दिखाते हुए सभी अधिकारियों और पीडीएस विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी हाल में समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी पूरी कराई जाए। यह कदम पीडीएस सिस्टम में पारदर्शिता लाने और फर्जीवाड़े, गड़बड़ी व बिचौलियों पर नकेल कसने के मकसद से उठाया गया है।

बैठक में यह भी कहा गया कि सभी राशन कार्डधारक और उनके परिवार के सदस्य अपने-अपने पीडीएस दुकानदार के पास जाकर सी-पॉस  मशीन से निःशुल्क ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह की फीस लेना पूरी तरह गैरकानूनी होगा।

NSIT
Nsmch

पीडीएस विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों के सूचना पट्ट पर ई-केवाईसी से जुड़ी जानकारी साफ-साफ चस्पा करें और वितरण के दौरान जिनका सत्यापन बाकी है, उनका तुरंत ई-केवाईसी कराएं। साथ ही हर वितरण दिवस पर दुकानें अनिवार्य रूप से खोलने को कहा गया, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

बैठक में रजनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, शिवजी तिवारी, सुरेश यादव, प्रशांत सिन्हा, कृष्णा प्रसाद समेत सभी पीडीएस विक्रेता मौजूद रहे। अब साफ है—ई-केवाईसी नहीं, तो राशन नहीं।

रिपोर्ट- आशीष कुमार