LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar extortion case: बगहा में रामनगर राज के राजा संजय विक्रम शाह गिरफ्तार! 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Bihar extortion case: पश्चिम चंपारण के बगहा स्थित रामनगर राज के राजा संजय विक्रम शाह को 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जानिए पूरा मामला।

 Bihar extortion case
बिहार में रंगदारी के मामले में कार्रवाई!- फोटो : news4nation

 Bihar extortion case: प•चम्पारण जिला के बगहा से बड़ी खबर है, जहां रामनगर राज के राजा संजय विक्रम शाह को रंगदारी के आरोप में रामनगर SDPO रागिनी कुमारी ने गिरफ्तार कर लिया है। रामनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। रामनगर राज घराने के मनमोहन विक्रम शाह के बड़े पुत्र राजा संजय विक्रम शाह पर भूमि की खरीद-बिक्री में रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है। 

पीड़ित राजत तुलस्यान ने कोर्ट में परिवाद के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि संजय राजा द्वारा 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। लिहाजा पुलिस ने रामनगर के राजघराने के पुत्र संजय विक्रम शाह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

Diarch GO

कब का है मामला?

मामला 4 मार्च 2025 का बताया गया है जिसमें वारंट के बाद मुख्य आरोपी को पकड़ा गया है। संजय विक्रम शाह के अलावा मोक्ष विक्रम शाह उर्फ मयंक, सीमा शाह और 5 अन्य लोगों पर भी आरोप लगे हैं। यहीं वजह है कि अब पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। इस संबंध में रामनगर थानाध्यक्ष ने बताया है कि एक और वारंट का मामला माननीय न्यायालय द्वारा प्राप्त हुआ है, जिसके आलोक में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है। बिहार में कानून का राज है लिहाजा सरकार भी जीरो टॉलरेन्स की नीति पर काम कर रही है और ऐसे राज परिवार के सदस्य भी गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा रहे हैं।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार