LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News: बेतिया से अपहरण, गोरखपुर से बरामद, पाँच साल का मासूम आर्यन 6 घंटे में छुड़ाया गया, अपहरणकर्ता सलाखों के पीछे

Bihar Crime News: एक निजी स्कूल से पाँच साल के मासूम छात्र आर्यन का अपहरण कर लिया गया था। परिजनों में कोहराम मच गया और प्रशासन के माथे पर शिकन। लेकिन पुलिस की तेज़ कार्रवाई और हाई-प्रोफ़ाइल ऑपरेशन ने अपहरणकर्ता की चालाकी को धराशायी कर दिया।

Bihar Crime News: बेतिया से अपहरण, गोरखपुर से बरामद, पाँच सा
बेतिया से अपहरण, गोरखपुर से बरामद- फोटो : social Media

Bihar Crime News:  बिहार के बेतिया से सोमवार को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे ज़िले को दहला दिया। लौरिया थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल से पाँच साल के मासूम छात्र आर्यन का अपहरण कर लिया गया था। परिजनों में कोहराम मच गया और प्रशासन के माथे पर शिकन। लेकिन पुलिस की तेज़ कार्रवाई और हाई-प्रोफ़ाइल ऑपरेशन ने अपहरणकर्ता की चालाकी को धराशायी कर दिया।

घटना सुबह उस वक़्त हुई जब एक युवक ने स्कूल के शिक्षक को फोन कर यह कह दिया कि बच्चे के पिता ने उसे बुलाया है। शिक्षक ने पिता से सीधे आकर बच्चे को ले जाने की बात कही, लेकिन तभी मौका देखकर अपराधी मासूम को अपने साथ ले उड़ा। मासूम का बैग स्कूल में ही पड़ा मिला और जब वह दोपहर 12 बजे तक घर नहीं पहुँचा तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने स्कूल जाकर सच्चाई जानी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।फिर शुरू हुआ पुलिस का अपराधियों के खिलाफ़ ‘ऑपरेशन आर्यन’।

एसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर एसडीपीओ विवेक दीप की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि जिस मोबाइल नंबर से शिक्षक को फोन किया गया था, वह नंबर महज़ दो दिन पहले ही एक्टिव हुआ था। टीम ने उसी नंबर की लोकेशन को ट्रैक किया और चौंकाने वाला सुराग मिला—अपराधी मासूम को ट्रेन से लेकर गोरखपुर निकल चुका है।

सूचना तत्काल गोरखपुर जीआरपी और एसएसपी को भेजी गई। पुलिस ने बिना वक्त गँवाए गोरखपुर स्टेशन पर जाल बिछाया और कुछ ही घंटों के भीतर मासूम आर्यन को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं मौके से अपहरणकर्ता को भी दबोच लिया गया।

NSIT
Nsmch

पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि अपराधी बेहद चालाकी से मासूम की पहचान छिपाने के लिए उसके कपड़े तक बदल चुका था। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और सतर्कता ने उसकी सारी साज़िश नाकाम कर दी।

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस वारदात में और भी अपराधी शामिल थे या उसने अकेले ही इस घिनौनी साज़िश को अंजाम दिया।

इस पूरी घटना ने एक बार फिर साफ़ कर दिया कि बिहार में अपराध का चेहरा चाहे जितना बदल जाए, कानून के पंजे से बच पाना नामुमकिन है। पुलिस की तत्परता से मासूम की ज़िंदगी बच गई, वरना हालात और भी भयावह हो सकते थे।